खेल

T20 WC Final: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना चैंपियन, बेन स्टोक्स बने जीत के हीरो

T20 WC Final: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. ODI वर्ल्ड कप की तरह ही एक बार फिर बेन स्टोक्स जीत के हीरो रहे जिन्होंने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान ने 138 रनों के लक्ष्य को बचाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन ये स्कोर इंग्लैंड के सामने काफी साबित नहीं हुआ. शानदार गेंदबाजी कर रहे शाहीन आफरीदी के बाहर जाने के साथ ही बेन स्टोक्स ने काउंटर अटैक शुरू किया और पाकिस्तान की उम्मीदों को ध्वस्त करते हुए इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

T20 विश्व कप में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 137 रन बना सकी. सैम करन ने तीन, जॉर्डन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके. हालांकि, पॉवरप्ले में तीन विकेट झटककर पाकिस्तान ने मैच में जबरदस्त वापसी की लेकिन बेन स्टोक्स की शानदारी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

पहली पारी की बात करें तो, पाकिस्तान को पहला झटका 29 रनों के स्कोर पर लगा जब सैम करन की गेंद पर रिजवान आउट हो गए. रिजवान ने 15 रन बनाए. वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रनों की पारी खेली लेकिन वह उस लय में नजर नहीं जाए जिसके लिए वह जाने जाते हैं. पाकिस्तान की टीम का रन रेट 6-7 के बीच ही रहा जिसके पीछे इंग्लैंड की अनुशासित गेंदबाजी रही. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को खुलकर शॉट नहीं लगाने दिए. आखिरी ओवरों में जब टीम को तेजी से रन बटोरने थे जब एक-एक करके उनके बल्लेबाज बल्लेबाज पवेलियन जाते रहे.

पाकिस्तान ने दिया था 138 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मसूद ने बनाए और 38 रनों की पारी खेली. शादाब ने 20 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका. इस तरह, पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 137 ही बना सकी.

पॉवरप्ले में इंग्लैंड के तीन विकेट गिरे

दूसरी तरफ, इंग्लैंड के सामने वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 138 रनों का लक्ष्य है. सेमी फाइनल में विस्फोटक पारी खेलने वाले हेल्स फाइनल में कमाल नहीं कर सके और शाहीन आफरीदी ने उनको चलता किया. इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया और साल्ट को पवेलियन भेज मैच में वापसी की कोशिश की. हालांकि, गिरते विकेटों के बीच, जोस बटलर क्रीज पर मौजूद रहे और इंग्लैंड का स्कोर 45-2 पहुंचा दिया लेकिन इसी स्कोर पर बटलर को राउफ ने पवेलियन भेज दिया. इंग्लैंड की लंबी बैटिंग लाइनअप को देखते हुए पाकिस्तान को नियमित अंतराल पर विकेट निकालने थे लेकिन एक छोर पर बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को खिताबी जीत दिलाई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

3 seconds ago

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

2 minutes ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

27 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

40 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago