देश

MCD Election: एमसीडी चुनाव में टिकट नहीं मिला तो टावर पर चढ़ गए AAP के पूर्व पार्षद, सुसाइड की दी धमकी, देखें VIDEO

दिल्ली एमसीडी के लिए चुनाव (Delhi MCD Election) होने वाले हैं. प्रत्याशी अपनी पार्टी का टिकट पाने के लिए हर संभव कोशिश में लगे हुए  हैं. इनमें से कई ऐसे नेता हैं जिन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है. ऐसे ही नेता हैं आम आदमी पार्टी के हसीब-उल-हसन. पूर्व पार्षद हसीब को आप ने टिकट नहीं दिया.

इससे नाराज होकर हसीब शोले फिल्म के वीरू बन गए. लेकिन हसीब को पानी की टंकी नहीं मिली तो बिजली के टावर पर चढ़ गए. शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर हसीब कहने लगे कि टिकट नहीं मिला है. इसलिए वह जान देने जा रहे हैं. बिजली के टावर पर नेता को देख कर लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके  बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने नेता जी को टावर से नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नीचे नहीं उतरे. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके साथ गलत कर रही है. उन्होंने अपने क्षेत्र में काफ़ी काम किया, लेकिन उन्हें  टिकट नहीं मिला. वह पार्टी की नीतियों के खिलाफ विरोध करते  हुए अपनी जान देने जा रहे हैं.

‘आप’ ने एमसीडी चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं . 70 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दे दिया है. वहीं पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग को नरैना से चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल होने वाले पूर्व पार्षद मुकेश गोयल को आदर्श नगर वार्ड से चुनावी मैदान उतारा है. कांग्रेस से पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को आप ने तिमारपुर के मल्कागंज से प्रत्याशी बनाया गया है. ‘आप’ ने शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा की है. गौरतलब है कि चार दिसंबर को एमसीडी चुनाव के लिए मतदान होने वाला है. चुनाव में ‘आप’ और बीजेपी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने वाली है.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

2 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

14 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

39 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

53 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago