खेल

IND vs NED: सिराज-अर्शदीप की वापसी! नीदरलैंड के खिलाफ इन 4 दिग्गजों को मिलेगा आराम, देखें संभावित Playing 11

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले के लिए तैयार है. कल (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना नीदरलैंड से होगा. हालांकि, टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन यह मैच नॉकआउट राउंड से पहले अपनी प्लेइंग-11 को परखने का एक शानदार मौका है.

भले ही अभिषेक शर्मा पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए रखने के मूड में है. उम्मीद है कि नीदरलैंड के खिलाफ एक बार फिर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी. यह मैच अभिषेक के लिए अपनी फॉर्म वापस पाने और आलोचकों को जवाब देने का बेहतरीन मंच साबित हो सकता है.

तिलक और सूर्या पर बड़ी जिम्मेदारी

नंबर तीन पर बल्लेबाजी की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जिस तरह की मैच-जिताने वाली पारी खेली थी, उसने यह साफ कर दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. वहीं, चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालेंगे, जो इस साल टी20 में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं.

निचले क्रम की बात करें तो हार्दिक पांड्या पांचवें और शिवम दुबे छठे नंबर पर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. पाकिस्तान के खिलाफ ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे थे, ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ वे अपनी लय पकड़ना चाहेंगे. सातवें नंबर पर ‘फिनिशर’ रिंकू सिंह और आठवें पर उपकप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी की गहराई को मजबूती देंगे.

गेंदबाजी में होगा बदलाव

अहमदाबाद की परिस्थितियों को देखते हुए गेंदबाजी यूनिट में बदलाव तय माना जा रहा है. पिछले मैच में कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी की थी, लेकिन स्पिन के अनुकूल पिच न होने के कारण उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती एकमात्र मुख्य स्पिनर के रूप में खेल सकते हैं.

तेज गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह की वापसी पक्की लग रही है. चूंकि भारत पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, तो वर्कलोड मैनेज करने के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका मिलना तय है.

भारत और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला 18 फरवरी (बुधवार) को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. अहमदाबाद में दर्शकों के सामने भारतीय टीम जीत की चौका लगाकर सुपर-8 में कदम रखना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया लीग स्टेज से हुआ बाहर, बारिश ने जिम्बाब्वे को दिलाया सुपर-8 का टिकट

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

11 hours ago