छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक शासकीय स्कूल के भीतर तीसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के एक सनकी व्यक्ति ने स्कूल परिसर में घुसकर बच्चे को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया. घटना के बाद बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद छात्र बाथरूम गया था, तभी आरोपी स्कूल की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे के गाल, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. बच्चे के पिता चेतन निर्मलकर ने बताया कि वे काम पर गए हुए थे. दोपहर में जब वे घर खाना खाने पहुंचे, तब उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे को गांव के एक व्यक्ति ने पीटा है. उन्होंने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, लेकिन उसने बिना किसी कारण उनके बच्चे को बुरी तरह मारा.
पिता के अनुसार, जब बच्चे को थाने ले जाया गया तो वह डर और सदमे की वजह से ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था. बाद में अस्पताल ले जाने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ. परिजनों का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.
ये भी पढ़ें: पुणे क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, कल्याण से वांछित आरोपी पकड़ा गया; फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई
इस मामले में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…