इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने हैं 169 रन
टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैड के सामने 169 रनों का टारगेट रखा है. टीम इंडिया की तरफ से किंग कोहली ने 50 और हार्दिक पांड्या ने 63 रनों की अधर्शतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
एडिलेड-ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. जिसके बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरे. केएल राहुल बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद को बाउंड्री लाइन के पार चार रनों के लिए भेजा. लेकिन इसके बाद इसके बाद भारत को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. केएल राहुल 5 रन बनाकर बोक्स की गेंद पर बटलर के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट हुए. इसके कुछ देर बाद ही टीम ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए.
टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हुआ था कि भारत के तीन विकेट गिर गए थे. ऐसे में मैदान पर उतरे किंग कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टीम को संभालते हुए टिकर खेलना शुरु किया साथ ही रन रेट को भी बेहतर बनाए रखा. उन्होंने अर्धशतक बनाकर अंत तक बल्लेबाजी की और टीम को 168 रनों तक पहुंचाया.
इस मैच में कोहली ने टूर्नामेंट की चौथी हाफसेंचुरी तो लगाई ही साथ ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.विराट कोहली ने 43 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…