दुनिया

US Israel Iran Conflict: ईरान से जंग में अमेरिका ने खोया अपना 7वां सैनिक, ट्रंप बोले- ईरान सरेंडर करे, वरना हमला..

पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के बीच अमेरिका की ओर से बताया गया है कि आज एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है. यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों पर हुए ईरानी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था. हमले के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन शनिवार रात को उसकी मौत हो गई.

यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दी. सैनिक की पहचान अभी नहीं बताई गई है. परिवार को सूचना देने के बाद ही नाम जारी होगा. यह मौत ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका की सातवीं मौत है.

अमेरिका का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

1 मार्च को ईरान ने मध्य पूर्व में कई जगहों पर हमले किए थे. इनमें से एक हमला सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों की बेस पर हुआ. उसी दिन कुवैत में भी ईरानी ड्रोन हमले से छह अमेरिकी आर्मी रिजर्व सैनिक मारे गए थे. अब कुल सात अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. पेंटागन ने पुष्टि की कि यह सैनिक आर्मी का था. युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी से हुई है और अब यह ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के नाम से जाना जा रहा है.

ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा: ट्रंप

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले शुरू किए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं करता. उन्होंने ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की बात कही है. अमेरिकी B-52 बॉम्बर की तस्वीरें भी जारी की गई हैं. ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई हो रही है. ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरी अली लारिजानी ने चेतावनी दी है कि वे अपने लीडर का बदला लेंगे. अमेरिकी सैन्य विशेषज्ञ कहते हैं कि युद्ध बढ़ने से अमेरिकी और सहयोगी सैनिकों को और खतरा है. आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

मध्य पूर्व में फैल गया सैन्‍य संघर्ष

यह संघर्ष अब पूरे मध्य पूर्व में फैल चुका है. ईरान ने सऊदी अरब, कुवैत समेत कई देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए हैं. इजरायल भी इसमें शामिल है. ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के बेटे Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. ट्रंप ने इस पर नाखुशी जताई है. युद्ध अब 10वें दिन में है. तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है. अमेरिकी सेना ने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी हैं.

यह भी पढ़ें:  चाबहार पोर्ट पर हमला: ईरान और भारत के रिश्तों के बीच अमेरिका ने एक तीर से लगाए दो निशाने? भारत का था तगड़ा इनवेस्टमेंट

Also Follow Bharat Express on Youtube

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

13 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

25 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

38 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

40 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

43 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

53 minutes ago