ICC Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान पहुंचे विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले और किडनैपिंग की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
पाकिस्तान इंटेलिजेंस ब्यूरो (PIB) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) फिरौती के लिए विदेशी नागरिकों के अपहरण की योजना बना रहा है. आतंकी खासतौर पर चीनी और अरब नागरिकों को टारगेट कर सकते हैं. इस खतरे को देखते हुए बंदरगाहों, एयरपोर्ट, ऑफिसों और होटलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी ऐसे इलाकों में किराए पर घर लेने की योजना बना रहे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हों और सिर्फ रिक्शा या मोटरसाइकिल से ही पहुंचा जा सके. इन ठिकानों का इस्तेमाल किडनैप किए गए लोगों को छिपाने के लिए किया जा सकता है.
अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी GDI ने भी आतंकी हमले की आशंका जताई है. ISKP से जुड़े लापता आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है. पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को लेकर पहले भी सुरक्षा चिंताएं उठती रही हैं.
2024 में ISKP के प्रोपेगेंडा मीडिया अल अजीम ने 19 मिनट का एक वीडियो जारी किया था. इसमें क्रिकेट को “इस्लाम के खिलाफ” बताते हुए इसे राष्ट्रवाद और प्रचार से जोड़ने की बात कही गई थी. आतंकियों ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को समर्थन देने के लिए तालिबान की भी आलोचना की थी.
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर यह सुरक्षा खतरा नई बात नहीं है. पाकिस्तान में पहले भी क्रिकेटरों पर आतंकी हमले हो चुके हैं. 3 मार्च 2009 को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम लाहौर में टेस्ट मैच खेलने पहुंची थी. गद्दाफी स्टेडियम के बाहर 12 हथियारबंद आतंकियों ने उनकी बस पर हमला कर दिया था.
हमलावरों के पास असॉल्ट राइफलें, ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर थे. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी और एक बस ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि श्रीलंका के 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ घायल हुए थे.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी मीडिया के साथ कप्तान रिजवान भी रह गए हैरान! विराट कोहली को आउट ऑफ फॉर्म समझने की गलती पड़ गई भारी
-भारत एक्सप्रेस
भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…
Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…