खेल

पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh को खेल जगत ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. गुरुवार रात 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी.

क्रिकेट जगत ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. 2011 में जब भारत ने एम.एस. धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था, तब डॉ. सिंह देश के प्रधानमंत्री थे. क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के लिए उनके योगदान के लिए सराहा.

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पोस्ट में लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी एक महान व्यक्ति थे. उनके योगदान, खासकर भारत को आर्थिक स्थिरता देने के लिए, आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी. ईश्वर उनके परिवार और प्रियजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे.”

इरफान पठान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत और उसकी अर्थव्यवस्था हमेशा डॉ. मनमोहन सिंह जी के योगदान के लिए ऋणी रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. परिवार को मेरी संवेदनाएं.”

क्रिकेट जगत के अलावा अन्य खेलों के प्रतिनिधियों और खिलाडियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी. महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि.

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था. वह 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने 2004 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2009 में फिर से चुने गए. 2014 में नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली. डॉ. सिंह राजनीति के साथ-साथ एक महान अर्थशास्त्री भी थे. उन्होंने 33 साल तक राज्यसभा में देश की सेवा की और इस साल राजनीति से रिटायर हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago