खेल

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! तिलक वर्मा पहुंचे अस्पताल, क्या शुभमन गिल की होगी अचानक एंट्री?

Tilak Varma Injury: टीम इंडिया के फैंस के लिए राजकोट से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से ठीक पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. खबर है कि उन्हें पेट में गंभीर समस्या के चलते आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह वाकया 7 जनवरी की सुबह का है, जब तिलक राजकोट में नाश्ता कर रहे थे और तभी उनके पेट में असहनीय दर्द उठा.

क्या है पूरा मामला?

तिलक वर्मा फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए हैदराबाद की टीम के साथ राजकोट में थे. टीम को अपना आखिरी लीग मैच खेलना था, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले तिलक के साथ यह अनहोनी हो गई. दर्द इतना तेज था कि उन्हें तुरंत डॉक्टर्स के पास ले जाना पड़ा.

सूत्र बता रहे हैं कि राजकोट के अस्पताल में उनके कई जरूरी स्कैन किए गए हैं. इन रिपोर्ट्स को आगे की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सिलेंस’ (NCA) के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के पास भेज दिया गया है. फिलहाल शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है.

वर्ल्ड कप पर मंडराया संकट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा डर यह है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब सिर पर है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी नजदीक है. तिलक वर्मा जिस फॉर्म में चल रहे थे, उन्हें टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिना जा रहा था. अगर उनकी सर्जरी होती है, तो रिकवरी में लगने वाला वक्त उन्हें पूरे वर्ल्ड कप से बाहर कर सकता है. मिडिल ऑर्डर में तिलक का न होना कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच के लिए सिरदर्द बन सकता है.

अब सवाल उठता है कि अगर तिलक वर्मा टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह कौन लेगा? क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि शुभमन गिल को तिलक के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, पिछले साल टी-20 फॉर्मेट में गिल का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा, लेकिन उनका अनुभव और बड़े मैचों में खेलने की काबिलियत उन्हें रेस में सबसे आगे रखती है. हालांकि, आखिरी फैसला सिलेक्टर्स ही करेंगे कि क्या वे किसी युवा चेहरे को मौका देंगे या अनुभव के साथ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 8 छक्के, 6 चौके और तूफानी शतक… वैभव सूर्यवंशी का साउथ अफ्रीका पर बरसा कहर

मौजूदा भारतीय स्क्वाड पर एक नजर

फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम काफी संतुलित दिख रही थी: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (सस्पेंस), संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

अब सबकी निगाहें बेंगलुरु के डॉक्टर्स की फाइनल रिपोर्ट पर टिकी हैं. टीम इंडिया और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि तिलक की चोट गंभीर न हो और वे जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

19 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

29 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago