खेल

Champion Trophy 2025: नीली जर्सी देखकर गदर काटने वाले Travis Head आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में है और भी विस्फोटक, देखें रिकॉर्ड

Champion Trophy 2025: क्रिकेट के मैदान में नीली जर्सी देखकर गदर काटने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) आज भारत के खिलाफ एक बार सामने खड़े होंगे. चैंपियन ट्रॉफी सेमीफाइनल में मंगलवार (4 मार्च) को भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ होने जा रहा है. ऐसे में स्वाभाविक है कि ट्रैविस हेड खुंखार रूप से भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार है. इससे पहले वर्लड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में इस खब्बू बल्लेबाज का रौद्र रूप देख चुके हैं.

भरपूर प्रतिभाशाली बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज, ट्रैविस हेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में दूसरी बार तब वापसी की जब 2021 के अंत में उन्हें एशेज सीरीज के लिए वापस बुलाया गया और उन्होंने गाबा में 85 गेंदों में शतक बना डाला. ऑस्ट्रेलिया की 2023 वनडे विश्व कप टीम के लिए वह इतने जरूरी थे कि टीम ने हेड के टूटे हुए हाथ से ठीक होने का इंतजार किया.

आईसीसी मैचों में ट्रैविस हेड अलग ही फॉर्म में नजर आते हैं. खासकर नॉकआउट मुकाबलों में तो ये बल्लेबाज और भी विस्फोटक हो जाता है. ट्रैविस हेड ने अब तक कूल 3 आईसीसी नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं. वर्लड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पारियों में 163 (174) और 18 (27), वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 62 (48) और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 120 गेंदों पर 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले फैन्स कर रहें दुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच से पहले सोशल मीडिया पर ट्रैविस हेड को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं. टीम इंडिया के प्रशंसक दुआ कर रहे हैं कि आज के मैच में ट्रैविस हेड का बल्ला न चले और वह जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट जाएं.

बता दें कि 31 वर्षीय ट्रैविस हेड ही वो खिलाड़ी है जिसकी वजह से भारत से दो अतर्रराष्ट्रीय खिताब हार चुका है. अब देखना होगा कि आज के सेमीफाइनल के लिए भारतीय गेंदबाजों की हेड को लेकर क्या नई रणनीति होगी. चैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा.


ये भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले Kolkata Knight Riders का बड़ा ऐलान, Ajinkya Rahane को नियुक्त किया नया कप्तान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

6 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

7 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

10 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

11 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

44 minutes ago