लीगल

निचली अदालतों में लंबित मुकदमों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, कहा- दिशा-निर्देशों का करें पालन

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालतों को लंबित मुकदमों को समयबद्ध तरीके से जल्द निपटाने को लेकर हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करने को कहा है.  जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि जहां किसी जब किसी हाई कोर्ट निचली अदालत को किसी मुकदमे को जल्द निपटाने को कहता है तो संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर रहने या जज के नही रहने की दशा में उससे जुड़ीं अदालतें तत्काल उसकी जानकारी संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे और बताए कि मामला समयबद्ध है.

उसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश मामले को किसी अन्य न्यायालय को सौंपने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि इस कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का निर्धारित समय के भीतर अनुपालन हो.

अगर जज अवकाश पर हो तो उनके आने के बाद उन्हें फिर से न सौपा जाए. साथ ही इस तरह के मामलों को जल्द से निपटाने के लिए उसके फ़ाइल के ऊपर ही उसका जिक्र हो. यह काम संबंधित अदालत का अहलमद लाल पेन से मोटे अक्षरों में लिखे की मामला समयबद्ध है और उसे कब तक निपटाना हैं.

कोर्ट ने यह निर्देश एक व्यक्ति की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसपर एक महिला डॉक्टर पर हुए एसिड अटैक में भूमिका निभाने का आरोप है. उसने उस व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया और संबंधित अदालत को एक महीने के भीतर मामले को निपटाने को कहा. वह 10 सालों से न्यायिक हिरासत में है.

ये भी पढ़ें: शाहदरा एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो महिला तस्कर 10.4 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

17 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

24 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

26 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

30 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

33 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

41 minutes ago