Taslima Nasreen Slams Muhammad Yunus: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हाल ही में हुई दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या पर निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तुष्टिकरण और दोहरे मापदंड अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है.
‘जिहादी के लिए आंसू, हिंदू बेटे के लिए चुप्पी?’ (Taslima Nasreen on Yunus)
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए तसलीमा नसरीन ने मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि पूरा देश और यूनुस सरकार एक ‘जिहादी’ (शरीफ उस्मान हादी) की मौत पर विलाप कर रही है, लेकिन किसी ने उस गरीब और मासूम हिंदू लड़के (दीपू चंद्र दास) की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा, जिसे जिहादियों की भीड़ ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर जिंदा जला दिया. तसलीमा ने लिखा-
‘सिर पर टोपी पहने मिस्टर यूनुस जिहादी के जनाजे में गए और जोर-जोर से रोए, लेकिन दीपू की भयानक हत्या पर उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला.’
हत्या का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो और दीपू की हत्या यह प्रतिक्रिया उस घटना के बाद आई है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नीले रंग की स्वेटशर्ट पहने दीपू चंद्र दास एक वर्दीधारी शख्स से अपनी जान की गुहार लगाता दिख रहा है. यह घटना ढाका के मयमनसिंह की है, जहां एक हिंसक प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने दीपू को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया था.
ये भी पढ़ें: रेलवे ने बढ़ाया किराया, 26 दिसंबर से लागू; जानिए आपकी जेब में कितना असर?
‘गिरफ्तारी सिर्फ विदेशी मीडिया के लिए’ (Taslima Nasreen On Bangladesh Crisis)
तसलीमा नसरीन ने यूनुस सरकार की पुलिस कार्रवाई को भी महज एक ‘दिखावा’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं की हत्या की खबरें विदेशी मीडिया में फैलने लगीं, तब जाकर सरकार ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया. पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन तसलीमा का दावा है कि ये सब आंखों में धूल झोंकने जैसा है.
People across the country cried for jihadi Hadi. No one even turned to look at the innocent, poor Hindu youth who was beaten and burned to death by a gang of jihadis. The sound of Dipu Chandra Das’s family’s cries did not reach anyone’s ears.
Mr. Yunus, wearing a cap on his…
— taslima nasreen (@taslimanasreen) December 21, 2025
‘अपराधियों को चुपचाप छोड़ दिया जाएगा’ अपनी पोस्ट के अंत में तसलीमा ने बांग्लादेश की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा, “यूनुस अच्छी तरह जानते हैं कि उन दस लोगों का क्या होगा. जब कोई नहीं देख रहा होगा, तो उन्हें मासूम बताकर चुपचाप रिहा कर दिया जाएगा. क्या इस देश में आज तक किसी हिंदू को मारने के लिए किसी मुसलमान को सजा मिली है?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

