खेल

U-19 World Cup: भारत ने छठी बार जीता खिताब, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब रिकॉर्ड छठी बार टीम इंडिया ने अपने नाम किया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब जीता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को इस शानदार जीत की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत की क्रिकेट प्रतिभा एक बार फिर चमक उठी है.

प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई

अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, “भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी! विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

छठी बार कप जीत बनाया रिकॉर्ड- गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को हार्दिक बधाई! छठी बार कप जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले आपके शानदार प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को खुशी, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया. पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है.”

मैच हाइलाइट्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही और आरोन जॉर्ज (9 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने इतिहास रच दिया. वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की ऐसी बारिश की कि अंग्रेज खिलाड़ी सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार जाते देखते रह गए.

वैभव ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर देखते ही देखते 150 का आंकड़ा पार कर लिया. जब वो आउट हुए, तब उनके नाम 80 गेंदों में 175 रन दर्ज थे, जिसमें 15 गगनचुंबी छक्के और 15 करारे चौके शामिल थे. कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों की कप्तानी पारी खेलकर वैभव का बखूबी साथ निभाया. अंत में अभिज्ञान कुंडू (40) और कनिष्क चौहान (37) के उपयोगी योगदान की मदद से भारत ने स्कोरबोर्ड पर 411 रनों का हिमालय जैसा लक्ष्य टांग दिया.

411 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 के बाद 2026 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago