WPL 2027 Auction: कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी
WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के मिनी ऑक्शन में एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने अपनी कम उम्र में ही सबका ध्यान खींच लिया. कर्नाटक की 15 वर्षीय क्रिकेटर उमा काश्वी (Uma Kashvi) को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इस खरीद के साथ उमा WPL ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं. इतनी कम उम्र में मिली इस कामयाबी ने उनके क्रिकेट करियर को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
उमा काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को कर्नाटक में हुआ था. क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है. उन्होंने महज सात साल की उम्र में क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया था. यहां उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं और धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन से पहचान बनानी शुरू की.
उमा की खासियत यह है कि वह सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दे सकती हैं. वह दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती हैं. यही वजह है कि उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है.
उमा ने बीसीसीआई के महिला अंडर-15 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने 172 की औसत से कुल 516 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और एक अर्धशतक निकला. इतने कम उम्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना उनकी प्रतिभा को दिखाता है.
उमा अंडर-15 स्तर पर कर्नाटक की कप्तानी भी कर चुकी हैं. फिलहाल वह राज्य की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. अपने करियर में वह अंडर-19 टी20 ट्रॉफी और कर्नाटक महिला लीग का खिताब भी जीत चुकी हैं.
उमा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चुने जाने के साथ दीया यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. दीया को WPL 2026 के ऑक्शन में दिल्ली ने 16 साल की उम्र में खरीदा था. अब उमा सबसे कम उम्र में ऑक्शन में बिकने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन लौटे तो वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? इस दिग्गज ने बताई टीम इंडिया के लिए नया कॉम्बिनेशन
इस बार 16 वर्षीय समायरा राघव को भी WPL में खेलने का मौका मिल सकता है. गुजरात जायंट्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा है. समायरा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करती हैं और स्पिन गेंदबाजी से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने काफी प्रभावित किया था.
अब सभी की नजरें उमा और समायरा पर रहेंगी. खासकर उमा के लिए यह बड़ा मौका है, जहां उन्हें कम उम्र में देश की प्रमुख महिला टी20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…
इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…