फैक्ट चेक

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो के साथ कोई दावा परोस दिया जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि मशहूर गायक दलेर मेहंदी पर हाल ही में सवाल उठाने के बाद मंत्रीजी को जनता और खासकर महिला शक्ति के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

तकरीबन 3 मिनट 17 सेकंड के इस वायरल वीडियो में मंत्री सुबोध उनियाल किसी पोलिंग बूथ के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जहां कुछ लोग और एक महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती है. वीडियो में महिला मंत्री और उनके साथियों को काफी खरी-खोटी सुनाती हुई भी दिख रही है. सोशल मीडिया यूजर्स यह कहकर वीडियो शेयर कर रहे हैं कि यह दलेर मेहंदी वाले विवाद के बाद का है और जनता मंत्री से नाराज है.

जांच करने पर पता चला कि वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है, बल्कि जून 2026 का है. असल में यह घटना टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव के दौरान की है. उस वक्त मतदान के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की नेत्री प्रमिला रावत ने मंत्री सुबोध उनियाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक बूथ के अंदर सिर्फ मतदाता, प्रत्याशी या अधिकृत एजेंट ही जा सकते हैं, जबकि मंत्री वहां प्रवेश कर रहे थे. इसी बात को लेकर मंत्री और प्रमिला रावत के बीच तीखी झड़प हुई थी, जिसका पुराना वीडियो अब मौजूदा विवाद से जोड़कर झूठे दावे के साथ फैलाया जा रहा है.

क्या था दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल विवाद?

दरअसल बीते 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित नरेंद्रनगर में नवरात्र के मौके पर एक कार्यक्रम में गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. उसी दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके लाइव गायन पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद काफी सियासत गरमाई थी. मीका सिंह समेत कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया था.

मामला तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दखल देते हुए कहा था कि दोनों उनके अच्छे मित्र हैं और इस मामले को खत्म कर देना चाहिए. वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल ने भी सफाई देते हुए आरोप लगाया था कि गायक वहां लाइव गाने के बजाय सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे.

बहरहाल, इस जांच से यह साफ है की वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं बल्कि पुराना है. साथ ही दलेर मेहंदी विवाद से इस पुराने वीडियो का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

8 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

23 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

24 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

32 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

53 minutes ago