Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ईशान किशन लौटे तो वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? इस दिग्गज ने बताई टीम इंडिया के लिए नया कॉम्बिनेशन

IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह पर सवाल. रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन की भूमिका और वैभव पर दबाव न डालने की सलाह दी.

IND vs NZ T20 Vaibhav Suryavanshi

ईशान किशन लौटे तो Vaibhav Suryavanshi का कटेगा पत्ता

IND vs NZ T20: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जिस अंदाज में गेंदबाजों का सामना किया, उसने फैन्स को उनका दीवाना बना दिया है. हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद अगले मैच में उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर ईशान किशन टीम में वापसी करते हैं, तो वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

अश्विन ने इसके साथ ही वैभव को लेकर एक जरूरी बात भी कही है. उन्होंने फैन्स और क्रिकेट के जानकारों से अपील की कि इतनी कम उम्र में इस खिलाड़ी से बहुत ज्यादा उम्मीदें न पालें. उनके मुताबिक, वैभव में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन अभी उन्हें बिना किसी दबाव के अपना खेल खेलने देना चाहिए.

वेलिंगटन में वैभव ने मचाया धमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रन ठोक दिए. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की शानदार साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया. टीम इंडिया ने 199 रनों का लक्ष्य 6.4 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया.

ईशान किशन की चोट के कारण वैभव को दूसरे और तीसरे टी20 में खेलने का मौका मिला था. तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी छोड़कर वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ पारी शुरू करने का मौका दिया. इस फैसले का असर मैदान पर साफ दिखाई दिया.

ईशान लौटे तो क्या होगा संजू का रोल?

अश्विन के मुताबिक, ईशान की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना सही फैसला था. लेकिन अगर ईशान 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 तक फिट होकर लौट आते हैं, तो संजू को दोबारा ओपनिंग करनी चाहिए. ऐसी स्थिति में वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

अश्विन ने Sony LIV पर कहा कि संजू को ओपनिंग का अनुभव है और उन्हें उनकी स्वाभाविक भूमिका में वापस भेजना सही रहेगा. हालांकि, अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है.


ये भी पढ़ें: ‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल


‘वैभव को अपने खेल का आनंद लेने दें’

अश्विन ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल में भी इसी तरह निडर बल्लेबाजी की थी. वह इस युवा खिलाड़ी को भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते देखना चाहते हैं. पूर्व स्पिनर ने अपने शुरुआती क्रिकेट दिनों को याद करते हुए कहा कि 16 साल की उम्र में वह चेन्नई के मैदानों और क्लबों में क्रिकेट का आनंद लेते थे. वैभव को भी इसी तरह सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए.

अश्विन का मानना है कि वैभव एक दिन भारतीय क्रिकेट का पोस्टर बॉय बन सकते हैं, लेकिन अभी से उन पर बड़े नाम का दबाव डालना ठीक नहीं है. फिलहाल जरूरी है कि वह खुलकर खेलें, अनुभव हासिल करें और अपने खेल का मजा लें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital