खेल

अभिषेक शर्मा बाहर या संजू सैमसन होंगे ड्रॉप? जानिए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से किसका बिगड़ेगा खेल

Vaibhav Sooryavanshi Debut: आयरलैंड में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के बाद से टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और मैनेजमेंट को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. कल 1 जुलाई से टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. आयरलैंड में डेब्यू से चूकने वाले 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरते हैं तो भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी को किसकी जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा. सभी यहीं जानने के लिए बेकरार हैं. सवाल यह है कि वैभव को जब मौका मिलेगा तो अभिषेक या सैमसन में कौन बाहर बैठेगा. इस सवाल का जवाब प्रैक्टिस सेशन से आई तस्वीरों ने साफ कर दिया है.

बैट्समैनों ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के क्रिकेटरों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी जमकर बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने टीम इंडिया के पेसरों के खिलाफ एक से बढ़कर एक शॉट्स लगाये. उनको हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह ने बॉलिंग की.

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू सैमसन बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए. वहीं अभिषेक शर्मा सामने खड़े होकर सूर्यवंशी की बैटिंग देखते नजर आए. इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि उन्हें अभिषेक शर्मा की जगह मौका मिलेगा. अगर ऐसा होता है तो वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करते नजर आएंगे.

पेस अटैक में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ इंडियन टीम के पेस अटैक में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है. हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव भारत के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. हालांकि सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिलती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी. गौरतलब है कि सूर्यांश शेडगे ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया था. वहीं वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें- फोन छीना, जमकर घुसकर पीटा: IPL स्टार शशांक सिंह और पूर्व IPS पिता की गुंडागर्दी, कुक से बेरहमी पर FIR

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने बेहद कमजोर प्रदर्शन किया. टॉप ऑर्डर से लेकर नीचे तक के बल्लेबाज फिसड्डी नजर आए. संजू सैमसन से लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर तक उछाल लेती गेंदों पर नाचते नजर आए. इंग्लैंड में अब श्रेयस अय्यर और टॉप ऑर्डर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन से भी विस्फोटक पारी की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 seconds ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

57 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago