Cricketer Shashank Singh FIR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ‘पंजाब किंग्स’ के लिए तूफानी पारियां खेलने वाले स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके पिता पूर्व स्पेशल डीजी (IPS) शैलेश सिंह बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. भोपाल के रातीबड़ थाने में इन दोनों बाप-बेटे और एक ड्राइवर के खिलाफ घर के कुक (रसोइये) के साथ बर्बरता से मारपीट करने, गाली-गलौज और फोन छीनने के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है.
25 को नौकरी, 28 को ‘टॉर्चर’ शुरू (FIR On Cricketer Shashank Singh)
पुलिस की FIR और पीड़ित की आपबीती के मुताबिक, विपेंद्र सिंह तोमर नाम का शख्स 25 जून 2026 को ही शशांक सिंह के घर कुक की नौकरी पर लगा था. विपेंद्र का आरोप है कि काम शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद उस पर मानसिक दबाव बनाया जाने लगा. घर में पहले से मौजूद एक अन्य कुक को भी भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही थीं. यह डरावना माहौल देखकर जब विपेंद्र ने काम छोड़ने और वापस जाने की बात कही, तो आरोपियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा
पीड़ित विपेंद्र तोमर ने आरोप लगाया है कि जब उसने काम करने से मना किया, तो नाश्ते में कमियां निकालकर विवाद शुरू कर दिया गया. 28 जून को आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. विपेंद्र ने पुलिस को बताया कि डर के मारे मैंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. लेकिन पूर्व IPS शैलेश सिंह(Shashank Singh father Shailesh Singh), क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर मेरे साथ बर्बरता से मारपीट की.” पीड़ित के चेहरे और पीठ पर चोट और मारपीट के गहरे लाल निशान साफ देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं लड़ूंगा चंदा चोरों का केस’, अयोध्या में बहिष्कार तो मेरठ के वकील ने ठोंकी ताल; कौन हैं रामकुमार शर्मा?
पुलिस पर भी उठ रहे हैं सवाल (Cricketer Shashank Singh Controversy)
विपेंद्र ने यह भी सनसनीखेज दावा किया है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण शुरू में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में ‘आनाकानी’ कर रही थी. हालांकि, मेडिकल टेस्ट (Medical Test) में चोटों की पुष्टि होने के बाद, तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित ने अब प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. अब देखना यह है कि भोपाल पुलिस इस वीआईपी (VIP) परिवार पर क्या ‘कड़क’ एक्शन लेती है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




