Vaibhav Sooryavanshi Creates History: बिहार के समस्तीपुर का एक 14 साल का लड़का इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाए हुए है. हम बात कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से वो गदर मचाया है कि दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं.
बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में वैभव ने ऐसी पारी खेली जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.
2025-26 सीजन के प्लेट ग्रुप मैच में बिहार की ओर से ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरू से ही गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया. उन्होंने मात्र 84 गेंदों का सामना किया और 190 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. उनकी इस पारी की खास बात यह थी कि उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए.
वैभव ने अपनी पारी में 16 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी बल्लेबाजी देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि क्रीज पर कोई बच्चा खड़ा है; उनकी पावर और टाइमिंग किसी मझे हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसी थी.
इस पारी के साथ ही वैभव ने कई बड़े विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 14 साल और 272 दिन की उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक जड़कर वह दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के जाहुर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल की उम्र में यह कारनामा किया था.
इतना ही नहीं, वैभव ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने अपना 150 रन का आंकड़ा मात्र 59 गेंदों में छू लिया, जबकि डिविलियर्स ने 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे. यह किसी भी भारतीय के लिए गर्व की बात है कि एक 14 साल के बच्चे ने ‘मिस्टर 360’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट के शतकों ने मचाया शोर, BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर की सेंचुरी की वीडियो, फैंस ने लगाई क्लास
वैभव अब दुनिया के पहले ऐसे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र से पहले लिस्ट-ए और टी20, दोनों फॉर्मेट में शतक जमाया है. उनकी इस पारी की बदौलत बिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
हालांकि वैभव ने अपना शतक सिर्फ 36 गेंदों में पूरा कर लिया था, लेकिन उसी दिन उनके साथी खिलाड़ी साकिबुल गनी (32 गेंद) और ईशान किशन (33 गेंद) ने उनसे भी तेज शतक जड़कर उन्हें इस लिस्ट में थोड़ा पीछे धकेल दिया. पर इसमें कोई दो राय नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं और आने वाले समय में वे टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…