खेल

क्रिकेट का शूरवीर वैभव सूर्यवंशी: 11 गेंद में जड़ा 50, एक झटके में तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Fastest Fifty: विश्व क्रिकेट के इतिहास में जब-जब सबसे आक्रामक पारियों का जिक्र होगा, तब-तब भारत के नए रन-मशीन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिया जाएगा. श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज (ट्राई-सीरीज) के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इतिहास रच दिया है. वैभव ने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की ऐसी खौफनाक बारिश की, जिसने क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.

भारत-ए की ओर से ओपनिंग करने उतरे वैभव ने 50 ओवर (लिस्ट-ए) क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महज 11 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इस अविश्वसनीय पारी के साथ ही वैभव ने साल 2006 में श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने द्वारा बनाए गए 12 गेंदों पर अर्धशतक के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को डस्टबिन में डाल दिया है.

29 गेंदों पर 94 रनों का तूफान ( Vaibhav Suryavanshi 94 Runs 29 Balls)

फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए के गेंदबाजों के पास वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शॉट्स का कोई जवाब नहीं था. वैभव ने क्रीज पर कदम रखते ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने केवल 29 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की गगनचुंबी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने मैदान को छोटा साबित करते हुए 10 गगनचुंबी चौके और 8 आसमानी छक्के जड़े. यानी उन्होंने अपनी पारी के 76 रन महज 18 गेंदों में बाउंड्री (चौके-छक्कों) के जरिए ही बटोर लिए.

हालांकि, वे अपने हक के हकदार शतक से महज 6 रन दूर रह गए. श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अरच्चिगे की एक फ्लाइटेड गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट मारने के चक्कर में गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और विजयकांत वियासकांत ने उनका कैच लपक लिया, जिससे इस ऐतिहासिक पारी का अंत हुआ.

फाइनल मुकाबले की प्लेइंग-XI

  • भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.
  • श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से री-एग्जाम तक: कड़े पहरे में NTA की अग्नीपरीक्षा, देखें पूरी टाइमलाइन

कप्तान ने रखा 300 का टारगेट (Vaibhav Suryavanshi World Record)

टॉस के समय भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पिच की परिस्थितियों को भांपते हुए कहा था कि इस मैदान पर 300 के आसपास का स्कोर एक मजबूत और जिताऊ टोटल माना जाएगा. फाइनल के इस बड़े मंच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने प्लेइंग-XI में एक बड़ा रणनीतिक बदलाव करते हुए अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया. भारतीय टीम तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के संतुलन के साथ मैदान पर उतरी.

कप्तान तिलक ने बताया कि चूंकि इस पूरी सीरीज में टीम ने किसी लक्ष्य का पीछा नहीं किया था, इसलिए वे पहले बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहते थे, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी पारी से पूरी तरह सच कर दिखाया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

2 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

28 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

34 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

35 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

40 minutes ago