भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक ऐसे नाम की गूंज सुनाई दे रही है जिसने अपनी छोटी सी उम्र में ही बड़े-बड़ों के पसीने छुड़ा दिए हैं. बात हो रही हैं 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की. क्रिकेट के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि वैभव जल्द ही भारतीय सीनियर टीम की नीली जर्सी पहने नजर आ सकते हैं. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो चयनकर्ताओं ने जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए वैभव का नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो बेलफास्ट के मैदान पर एक नया इतिहास रचा जाएगा.
अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरने का मौका मिलता है, तो वो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड खेल जगत के ‘मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर’ के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था.
इसके अलावा वो शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे. महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकना किसी चमत्कार से कम नहीं है, लेकिन वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से यह साबित किया है कि वो इस बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
वैभव की टीम इंडिया में दावेदारी रातों-रात नहीं बनी है. आईपीएल के पिछले सीजन में डेब्यू करने के बाद, इस 19वें सीजन में भी वैभव का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी है. इस सीजन के केवल चार मैचों में ही वह 200 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 26 गेंदों में 78 रन और 17 गेंदों में 52 रन जैसी तूफानी पारियां शामिल हैं.
यही नहीं, अंडर-19 और यूथ क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को उनका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रखने पर मजबूर कर दिया है.
भारतीय टीम जून 2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां उसे 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलने हैं. खास बात यह है कि टीम इंडिया 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में खेलने उतरेगी.
चयनकर्ता न केवल आयरलैंड बल्कि इसके बाद होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी वैभव को एक मजबूत विकल्प मान रहे हैं. हाल ही में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की आईपीएल मैच के दौरान वैभव से हुई मुलाकात ने भी इन कयासों को और हवा दे दी है. ऐसा लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार अब बस एक कदम दूर है.
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: कप्तान ईशान किशन का तूफान! SRH ने RR के सामने रखा 217 रनों का विशाल लक्ष्य
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…