SRH vs RR
SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए और राजस्थान को 217 रनों का लक्ष्य दिया. हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रनों की ताबतोड़ पारी खेली. इसी के साथ मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने 40 रन शानदार पारी खेली.
हैदराबाद की बैटिंग हाइलाइट्स
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गिर गया. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. पावरप्ले में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया, लेकिन जल्द ही हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और तेजी से रन बनाते रहे. उन्होंने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने 40 रन और नीतीश रेड्डी ने 28 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 216 तक पहुंच गया.
दोनों टिमों की हेड-टू-हेड मुकाबला (SRH vs RR Head-to-Head record)
अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक पूरे IPL में 21 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें हैदराबाद ने 12 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान 9 बार जीता है. अब तक दोनों के बीच कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs RR Playing 11)
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल.
ये भी पढ़ें: आशा भोसले के निधन से भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सोशल मीडिया पर छलका दर्द! शेयर की 20 साल पुरानी यादें
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


