खेल

‘कपड़े अभिषेक भैया ने दिए…’, विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी का ‘किलर लुक’, युवराज सिंह के साथ लूटी महफिल

Vaibhav Suryavanshi Black Suit: क्रिकेट की पिच पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 वर्षीय युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने लंदन के ऐतिहासिक ‘विंबलडन’ (Wimbledon) टूर्नामेंट में अपनी शानदार एंट्री से पूरी महफिल लूट ली है. विंबलडन के मेन्स सिंगल्स फाइनल के दौरान जब वैभव कोर्ट के बाहर नजर आए, तो उनका अंदाज किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं था. उनके साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और युवा सनसनी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी मौजूद थे.

“कपड़े अभिषेक भैया ने दिए…” (vaibhav suryavanshi In Wimbledon)

आंखों पर काला चश्मा और शानदार ब्लैक सूट पहने वैभव का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जब एक रिपोर्टर ने उनके इस ‘शार्प’ और ‘जेंटलमैन’ लुक की तारीफ की, तो वैभव ने मुस्कुराते हुए बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने अपनी सादगी दिखाते हुए इस ‘किलर लुक’ का पूरा क्रेडिट अभिषेक शर्मा को दे दिया. वैभव ने कहा, “अभिषेक भैया ने मेरे लिए जो कपड़े अरेंज किए, मैं बस जल्दी-जल्दी में वही पहनकर यहां आ गया.” यह बताता है कि मैदान के बाहर भी इन दोनों की बॉन्डिंग कितनी तगड़ी है!

डबल्स पार्टनर के सवाल पर अभिषेक का नाम (Vaibhav Suryavanshi With Abhishek Sharma Yuvraj Singh)

इंटरव्यू के दौरान जब वैभव से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी टेनिस डबल्स खेलना पड़े तो वह अपना पार्टनर किसे चुनेंगे? वैभव ने बिना वक्त गंवाए तुरंत अभिषेक शर्मा का नाम लिया. उन्होंने कहा, “वह क्रिकेट में भी मेरे ओपनिंग पार्टनर हैं. हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है, इसलिए टेनिस में भी वही मेरे साथ होंगे.”

टेनिस के जबरा फैन है- वैभव सूर्यवंशी

कम ही लोग जानते हैं कि वैभव पिछले 4-5 सालों से टेनिस के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने बताया कि राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं. जोकोविच की मानसिक मजबूती उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती है. मौजूदा जनरेशन में वह यानिक सिनर (Jannik Sinner) के खेल के मुरीद हैं. दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने फाइनल से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि सिनर चैंपियन बनेंगे, जो बिल्कुल सच साबित हुई.

ये भी पढ़ें: अगले 72 घंटे संभलकर! रूठा हुआ मानसून फिर हुआ सक्रिय, पू्र्वोत्तर से लेकर दिल्ली और यूपी-बिहार तक तबाही का अलर्ट

क्रिकेट में भी काम आएगा टेनिस का सबक (vaibhav suryavanshi tennis Love)

वैभव का मानना है कि फाइनल जैसे बड़े मंच पर खिलाड़ी दबाव को कैसे झेलते हैं, इसे करीब से देखना एक शानदार अनुभव है, जो क्रिकेट में भी काम आता है. इंग्लैंड दौरे के बाद युवराज और अभिषेक के साथ विंबलडन का यह दौरा 15 वर्षीय वैभव के लिए न सिर्फ एक ‘सपना सच होने’ जैसा था, बल्कि उनके भविष्य के करियर के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी बन गया है! अब वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी क्रिकेट का जलवा दिखाते नजर आएंगे. bse sensex, outlook, nse, moneycontrol, google, whatsapp login, ipo gmp, hdfc bank, tcs share price, epfo, supreme court of india, incometa, rbi, investing

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

28 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago