उत्तर प्रदेश

ऐसे होती थी राम मंदिर में चोरी, 9 कमियों का जिक्र कर SIT ने किया बड़ा खुलासा

Ram Mandir News: पिछले 40 दिनों से अयोध्या का राम मंदिर देश का सबसे चर्चित विषय बना हुआ है. राम मंदिर के कथित चंदा चोरी के मामले में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस गबन की जांच कर रही SIT ने अब बड़ा खुलासा करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राम मंदिर में चोरी कैसे हो रही थी. रिपोर्ट में 9 कमियों का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दान चोरी किसी एक गलती का नतीजा नहीं थी, बल्कि तय नियमों और गाइडलाइंस का पालन नहीं किए जाने से यह स्थिति पैदा हुई.

किसी भी तलाशी नहीं होती थी

एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों की नियमित तलाशी नहीं ली जाती थी. तय नियमों के अनुसार उन्हें बिना जेब वाली ड्रेस पहननी थी, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारी बिना अनुमति अपने निजी सामान काउंटिंग रूम में ले जाते थे और नकदी भी बाहर ले जाने की घटनाएं सामने आईं.

कितनी रकम आई कितनी गई कोछ नहीं पता

जांच में सामने आया कि अलग-अलग दान पेटियों का अलग हिसाब रखने के बजाय उनकी पूरी नकदी पहले एक साथ मिला दी जाती थी. दान में मिले नोटों की संख्या और मूल्य का भी सही रिकॉर्ड नहीं रखा गया. इसके अलावा कोई वाउचर या प्रमाणित दस्तावेज तैयार नहीं किए गए. ऐसे में यह पता लगाना संभव नहीं था कि कितनी रकम आई, कितनी गिनी गई और कितनी जमा हुई, जिससे ऑडिट प्रक्रिया प्रभावित हुई.

बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था में भी लापरवाही

एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया कि दान गिनने वाले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा था. इस वजह से यह रिकॉर्ड नहीं मिल पाया कि गिनती के समय कौन-कौन कर्मचारी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी खामियों ने मिलकर दान की चोरी जैसी घटनाओं की आशंका को बढ़ावा दिया.

15 जुलाई को पूरी रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सभी की नजर 15 जुलाई पर है. इसी दिन एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. माना जा रहा है कि रिपोर्ट में जांच के निष्कर्षों के साथ कुछ नए लोगों के नाम, सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से मजबूत करने के सुझाव और मंदिर प्रबंधन में सुधार की सिफारिशें भी शामिल हो सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह रिपोर्ट इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करने के साथ-साथ बड़े धार्मिक स्थलों पर पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था का आधार बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

19 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

13 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

40 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

46 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago