WFI Controversy: गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम से कुश्ती जगत की एक बड़ी और विवादित खबर सामने आ रही है. नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब स्टार पहलवान Vinesh Phogat वहां खेलने के लिए पहुंचीं, लेकिन उन्हें मैट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली. विनेश ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर सीधे तौर पर उन्हें निशाना बनाने और साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.
स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए विनेश काफी आक्रामक नजर आईं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें जानबूझकर इस प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है. विनेश का कहना है कि उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए जरूरी सभी नियमों और औपचारिकताओं को पूरा किया है. उन्हें ऐन वक्त पर ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया, जो उनकी नजर में एक सोची-समझी रणनीति है.
विनेश ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने काफी पहले ही अपनी वापसी की इच्छा जता दी थी, तो WFI छह महीने तक चुप क्यों बैठा रहा? उनके मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो दिन पहले नोटिस थमाना यह दर्शाता है कि उन्हें कानूनी सलाह लेने या कोर्ट जाने का वक्त ही नहीं देना था. विनेश ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी और वह पूरी तरह ‘डोप फ्री’ और क्लीन होकर खेलने आई हैं.
विनेश ने इस पूरे मामले को कुश्ती की राजनीति से जोड़ते हुए पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी चीजें उन्हीं के इशारे पर हो रही हैं. हैरानी की बात यह रही कि विनेश ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनके सुरक्षा कर्मियों ने भी स्टेडियम के अंदर जाने से मना कर दिया, जिससे हालात और भी संदिग्ध हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 211 रन; प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के गेंदबाजों को धोया
दूसरी तरफ, WFI के मौजूदा अध्यक्ष संजय सिंह अपनी बात पर अड़े हुए हैं. उन्होंने विनेश के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कुश्ती संघ किसी के लिए अपने नियमों से समझौता नहीं करेगा. संजय सिंह के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन के दौरान विनेश की जांच में कुछ कमियां पाई गईं, जिसके आधार पर उन्हें नोटिस दिया गया था. जब तक वह नियमों के तहत जवाब नहीं देतीं और जांच पूरी नहीं होती, उन्हें खेलने की अनुमति देना संभव नहीं है.
संजय सिंह ने कहा, “विनेश का पहलवान के तौर पर स्वागत है, लेकिन इस टूर्नामेंट में बिना प्रक्रिया पूरी किए उन्हें मौका नहीं दिया जा सकता.” उन्होंने यह भी दावा किया कि देशभर के बाकी पहलवान टूर्नामेंट में शामिल होकर खुश हैं और कुश्ती अब पटरी पर लौट रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…