देश

‘पंजाब को बंगाल नहीं बनने देंगे’, सीएम भगवंत मान के घर में सियासी फूट, भाई ने गजब खोली पोल

AAP Bhagwant Mann brother joins BJP: पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को अब तक का सबसे बड़ा और मनोवैज्ञानिक झटका दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे/मौसेरे भाई ज्ञान सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन कर ली है. चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में ज्ञान सिंह ने भगवा पट्टा पहना. ज्ञान सिंह के साथ बलजिंदर सिंह और मनजिंदर सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए. इस मौके पर नेताओं ने ‘कट्टर ईमानदार’ सरकार पर चौतरफा हमले किए.

भाई ज्ञान सिंह के विस्फोटक आरोप

बीजेपी में शामिल होते ही ज्ञान सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “मैं 2012 से अपने भाई भगवंत मान के साथ काम कर रहा था और 2014 में AAP जॉइन की थी. लेकिन 2022 में सत्ता में आने के बाद यह पार्टी ‘आम’ से ‘खास’ लोगों की पार्टी बन गई. मनमर्जी से टिकट बांटे गए.”

ज्ञान सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वादे के मुताबिक माइनिंग से आने वाले 20 हजार करोड़ रुपये कहां जा रहे हैं? उन्होंने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “सीएम भगवंत मान मेरे भाई हैं, मैं उनके साथ खड़ा हूं, लेकिन पार्टी के साथ नहीं. आज पंजाब की सरकार बाहर से चल रही है. दिल्ली के हारे हुए नेता पंजाब के मंत्रियों के कार्यालयों में बैठकर सरकार चला रहे हैं. तहसीलों और थानों से खुलेआम पैसे मांगे जा रहे हैं.”

पंजाब को बंगाल नहीं बनने देंगे

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए सीधा अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. जाखड़ ने कहा, “हम पंजाब को ममता बनर्जी का बंगाल नहीं बनने देंगे. जिस तरह बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुईं, वैसे ही हालात पंजाब में बनाए जा रहे हैं. AAP कार्यकर्ताओं ने अमृतसर बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ की और हमारे लोगों पर स्याही फेंकी.” जाखड़ ने पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पुलिस को भी सख्त चेतावनी दी: “दायरे में रहकर काम करें. अगर किसी ने AAP के दबाव में आकर काम किया, तो उसका भी हिसाब होगा.”

हरियाणा CM नायब सैनी का तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने AAP के चुनावी वादों और दावों की हवा निकाल दी. सैनी ने कहा कि बंगाल और असम के नतीजों के बाद ये बौखला गए हैं. पहले कांग्रेस को समर्थन दिया, फिर ममता को, और दोनों जगह सूपड़ा साफ हो गया. अब पंजाब में भी इनका यही हाल होगा. ये लोग भगत सिंह की फोटो लगाते हैं, लेकिन उनका अपमान करते हैं. भगत सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया था, चुनाव लड़ने के लिए नहीं.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में अनोखी शादी: लंदन की दुल्हन ने अपनाई भारतीय परंपराएं, आदिलाबाद में हुआ भव्य समारोह

इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि मोहाली में टावर से नोट उड़ रहे हैं और ये खुद को कट्टर ईमानदार कहते हैं. महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा झूठा निकला. हरियाणा 3500 रुपये पेंशन दे रहा है, जबकि ये सिर्फ 1500 दे रहे हैं. केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ खड़ा कर लिया है और पंजाब का जेट लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं.

पंजाब की सियासत में नया मोड़

मुख्यमंत्री के सगे भाई का ऐन चुनावों (या राजनीतिक गहमागहमी) के बीच विपक्षी दल में शामिल होना और सरकार की ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली कार्यप्रणाली पर मुहर लगाना AAP के लिए एक बड़ा ‘पॉलिटिकल डैमेज’ है. बीजेपी अब इस मुद्दे को भुनाकर पंजाब में यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि जब मुख्यमंत्री के अपने ही परिवार के लोग सरकार के भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली से त्रस्त हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago