खेल

Viral Video: तमिलनाडु-बिहार कबड्डी मुकाबले में मचा घमासान, हुई कुर्सी-टेबलों की बरसात

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को आयोजित नॉर्थ जोनल इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी (महिला) चैंपियनशिप 2024-25 में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. तमिलनाडु की मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी और बिहार की दरभंगा यूनिवर्सिटी की महिला कबड्डी खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान झगड़ा हो गया.

तमिलनाडु टीम ने आरोप लगाया कि मैच की शुरुआत से ही रेफरी विरोधी टीम के पक्ष में था. मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों ने दरभंगा यूनिवर्सिटी की टीम पर ‘बेईमानी’ से खेल और गलत हमले करने का आरोप लगाया.

रेफरी पर लगाया मारपीट का आरोप

तमिलनाडु टीम के विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया. खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि रेफरी ने एक तमिलनाडु खिलाड़ी के साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों टीमों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

दर्शकों और समर्थकों के बीच झगड़ा

इस झगड़े में दरभंगा यूनिवर्सिटी के समर्थक भी कूद पड़े, जिससे विवाद ने उग्र रूप ले लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के समर्थक एक-दूसरे पर कुर्सियां और टेबल फेंक रहे हैं. वीडियो में कुछ पुरुष भी नजर आ रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे अधिकारी थे या दर्शक.

तमिलनाडु के खेल मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक मामूली घटना थी और अब स्थिति नियंत्रण में है.

उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को मामूली खरोंचें आई हैं. उन्हें फर्स्ट ऐड दिया गया है. फिलहाल खिलाड़ी दिल्ली में हैं और जल्द ही चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे.”

अंकों को लेकर हुआ विवाद

स्टालिन ने बताया कि मैच के दौरान अंकों को लेकर विवाद हुआ था, जिसने इस झगड़े को जन्म दिया. हालांकि, अब सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य हो चुकी है.


इसे भी पढ़ें- नोवाक जोकोविच चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल से बाहर


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

11 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

12 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

12 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

12 minutes ago