खेल

IPL 2026: किंग कोहली ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड! IPL में पूरे किए 300 छक्के और 800 चौके;

Virat Kohli New Record in IPL 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब ‘किंग कोहली’ का बल्ला बोलता है, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगना तो तय है. कुछ ऐसा ही नजारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में देखने को मिला. विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है. गुजरात के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए विराट ने न सिर्फ मैच में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि आईपीएल इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया.

छक्कों का ‘तिहरा शतक’ और चौकों का महा-रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस मुकाबले में एक नहीं, बल्कि दो बड़े मील के पत्थर हासिल किए. कोहली अब आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 800 चौके दर्ज हैं. लेकिन असली रोमांच तब आया जब उन्होंने राशिद खान की एक शॉर्ट गेंद को मिड-विकेट की बाउंड्री के पार पहुंचाया. इस कड़क छक्के के साथ ही विराट ने आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए.

अब विराट उन चुनिंदा दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 300 से ज्यादा छक्के हैं. उनसे आगे फिलहाल सिर्फ दो नाम हैं रोहित शर्मा (310 छक्के) और ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल (357 छक्के). विराट ने यह मुकाम अपनी 266वीं पारी में हासिल किया, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: सुदर्शन के शतक से गुजरात मजबूत, RCB को 206 रन की चुनौती

अर्धशतकों की बौछार

मैच की बात करें तो विराट बिल्कुल अलग ही मूड में नजर आ रहे थे. उन्होंने महज 30 गेंदों में अपना पचासा ठोक दिया. यह उनके आईपीएल करियर का 66वां अर्धशतक था और इस मौजूदा सीजन की तीसरी फिफ्टी. विराट की इस पारी ने विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए.

पडिक्कल का ‘पावर प्ले’

विराट के अलावा युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक तरफ विराट संभलकर खेल रहे थे, तो दूसरी तरफ पडिक्कल ने आते ही तबाही मचा दी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर गुजरात टाइटंस के खेमे में खलबली मचा दी. इन दोनों की पारियों की बदौलत मैच पूरी तरह से एकतरफा नजर आने लगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago