Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नासिक TCS विवाद: नशीला शीर खुरमा, काला जादू और धर्मांतरण की साजिश का खुलासा

Nashik TCS case: नासिक में टीसीएस (TCS) से जुड़े कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

Nashik TCS case: नासिक में टीसीएस (TCS) से जुड़े कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले दोस्ती का दिखावा कर युवक का भरोसा जीता और फिर उसकी कमजोर मानसिक व पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की.

नशीला पदार्थ और ब्लैक मैजिक

सूत्रों कि माने तो युवक को शीर खुरमा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गया. इसके बाद उसे ब्लैक मैजिक यानी काला जादू करने की सलाह दी गई, ताकि वह और अधिक भ्रमित होकर उनके नियंत्रण में आ जाए और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव में आ सके.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस को शक है कि यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. आरोपियों ने युवक को कार में बैठाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लगातार मानसिक दबाव बनाया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल था.

आरोपी दानिश का मोबाइल जब्त

इस मामले में आरोपी दानिश शेख का मोबाइल भी जांच का अहम हिस्सा बन गया है. उसने हर ऐप और फाइल पर अलग-अलग पासवर्ड और फेस आईडी लगा रखी थी, जिससे जांच एजेंसियों को तकनीकी जांच में मुश्किलें आ रही थीं.

SIT की कार्रवाई

SIT ने कोर्ट से विशेष अनुमति ली और आरोपी को रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ले जाया गया. वहां उसके फेस आईडी से मोबाइल अनलॉक कराया गया. अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मोबाइल के डेटा की जांच कर रही है, जिससे नए सुराग मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-मऊ में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, पांच की मौत

जांच जारी

फिलहाल SIT हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि मोबाइल से मिले सबूत इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital