Virat Kohli Birthday Wish to Anushka: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहा है. मगर सबसे प्यारा और खास संदेश आया उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की ओर से.
विराट ने अनुष्का के साथ एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, मेरी सेफ प्लेस… तुम मेरी सब कुछ हो. तुम हम सबको गाइड करती हो. हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो माई लव.”
यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर प्यार बरसाया. विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री को हमेशा फैंस ने सराहा है, और एक बार फिर दोनों ने ये साबित किया कि वो सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड के नहीं, बल्कि दिलों के भी ‘पावर कपल’ हैं.
विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे. इस कपल ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया, और फिर फरवरी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया. बेटे के जन्म की जानकारी खुद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर साझा की थी. बताया गया कि अकाय का जन्म लंदन में हुआ, जिसके बाद यह भी अटकलें लगीं कि यह कपल भारत छोड़कर विदेश में बस सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई, लेकिन अब वो जल्द ही बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं और इसका टीज़र जनवरी 2022 में सामने आया था. अनुष्का ने इसे एक खास फिल्म बताते हुए कहा था कि यह एक ‘जबरदस्त और प्रेरणादायक कहानी’ है.
ये भी पढ़ें- IPL में होगा बड़ा बदलाव! BCCI के नए प्लान से फैंस को मिलेगा और भी रोमांच
-भारत एक्सप्रेस
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…