Bharat Express DD Free Dish

“तुम मेरी सब कुछ हो”: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- परफेक्ट कपल!

विराट कोहली ने अपने खास अंदाज में पत्नी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘सब कुछ’ बताते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Virat Kohli Birthday Wish to Anushka

Virat Kohli Birthday Wish to Anushka: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहा है. मगर सबसे प्यारा और खास संदेश आया उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की ओर से.

विराट ने अनुष्का के साथ एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, मेरी सेफ प्लेस… तुम मेरी सब कुछ हो. तुम हम सबको गाइड करती हो. हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो माई लव.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर प्यार बरसाया. विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री को हमेशा फैंस ने सराहा है, और एक बार फिर दोनों ने ये साबित किया कि वो सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड के नहीं, बल्कि दिलों के भी ‘पावर कपल’ हैं.

2017 में की थी शादी, अब हैं दो बच्चों के माता-पिता

विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे. इस कपल ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया, और फिर फरवरी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया. बेटे के जन्म की जानकारी खुद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर साझा की थी. बताया गया कि अकाय का जन्म लंदन में हुआ, जिसके बाद यह भी अटकलें लगीं कि यह कपल भारत छोड़कर विदेश में बस सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

वर्कफ्रंट पर जल्द दिखेंगी ‘चकदा एक्सप्रेस’ में

फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई, लेकिन अब वो जल्द ही बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं और इसका टीज़र जनवरी 2022 में सामने आया था. अनुष्का ने इसे एक खास फिल्म बताते हुए कहा था कि यह एक ‘जबरदस्त और प्रेरणादायक कहानी’ है.


ये भी पढ़ें- IPL में होगा बड़ा बदलाव! BCCI के नए प्लान से फैंस को मिलेगा और भी रोमांच


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read