उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के साधु नगर में संपत्ति के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.
मामला साधु नगर निवासी राजुद्दीन और उनके बड़े भाई इकरामुद्दीन उर्फ सल्लू के बीच चल रहे मकान के बंटवारे को लेकर विवाद का है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम नशे में धुत इकरामुद्दीन ने अपने छोटे भाई की पत्नी साइमा पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस दौरान जब राजुद्दीन ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो इकरामुद्दीन ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इकरामुद्दीन तथा उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारी आयुष विक्रम सिंह (एसपी सिटी, मेरठ) ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक संपत्ति को लेकर आपसी झगड़े का लग रहा है.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह दर्दनाक घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि संपत्ति के विवाद किस हद तक रिश्तों को लहूलुहान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: युवा मुख्यमंत्री हैं योगी, इनके शासन में यूपी का विकास शोध का विषय: जगदीप धनखड़
-भारत एक्सप्रेस
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…