खेल

लौट आया विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट; ‘किंग’ की वापसी से फैंस ने ली राहत की सांस, सुबह से मचा था हड़कंप

Virat Kohli Instagram Account: विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए एक इमोशन हैं. शुक्रवार की सुबह जब देश अपनी चाय की चुस्कियां ले रहा था, तभी सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा भूकंप आया. अचानक खबर फैली कि ‘किंग कोहली’ का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है. देखते ही देखते इंटरनेट पर हंगामा मच गया और फैंस के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

थम गईं फैंस की धड़कनें

इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले विराट का अकाउंट जैसे ही ऑफलाइन हुआ, लोगों के मन में कई सवाल घूमने लगे. किसी को लगा कि शायद अकाउंट हैक हो गया है, तो किसी ने सोचा कि क्या विराट ने सोशल मीडिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है? बेचैन फैंस अपनी चिंता जाहिर करने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अकाउंट पर पहुंच गए. अनुष्का की पोस्ट्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें लोग पूछने लगे- “भाभी, भाई का अकाउंट कहां गया?”

एक फैन ने भावुक होकर लिखा, “भाई, आपने टी-20 और टेस्ट से तो संन्यास ले लिया, अब क्या इंस्टाग्राम भी छोड़ दिया? हमारे पास एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे?”

‘द किंग इज बैक’ के नारों से गूंजा इंटरनेट

शुक्रवार की दोपहर होते-होते जब विराट का अकाउंट दोबारा सक्रिय हुआ, तब जाकर फैंस ने राहत की सांस ली. अकाउंट वापस आते ही कमेंट सेक्शन में ‘The King is Back’ की गूंज सुनाई देने लगी. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “आज तो आपने डरा ही दिया था, क्यों बिना वजह दिल को तनाव देते हो भाई!”

हालांकि विराट का अकाउंट किसी तकनीकी खराबी के कारण गायब हुआ था या इसके पीछे कोई और वजह थी, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- भारतीय खेल जगत को बड़ा झटका, पीटी उषा के पति का 67 वर्ष में निधन

मैदान पर अब भी बरकरार है जलवा

मैदान की बात करें, तो विराट इस समय कमाल के फॉर्म में हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने एक शानदार शतक और अर्धशतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. पिछले सात मैचों का रिकॉर्ड देखें तो विराट के बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. फिलहाल वह लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी में नजर आएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

59 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago