Virat Kohli Like Lizlaz Post
Virat Kohli Like Lizlaz Post: “एक लाइक की कीमत तुम क्या जानों इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बाबू, यहां एक लाइक पर भाभी गुस्सा हो जाती हैं” आज विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की रीलें शेयर की जा रही हैं. इसका कारण विराट कोहली की एक लाइक है जिसने सोशल मीडिया हैंग करा दिया.
वर्ल्ड क्रिकेट में किंग के नाम से मशहूर भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम लाइक को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने इस बार जर्मन-साउथ अफ्रीकन इंस्टा इन्फ्लुएंसर लिजलैज (LIZLAZ) की एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर को लाइक किया है. जिसके बाद विराट कोहली और मॉडल लिजलैज भारत में ट्रेंड करने लगे.
अपनी पोस्ट में मॉडल लिजलैज (LIZLAZ) ने ब्लू कलर की बैकलेस मिनी ड्रेस पहनी हुई थीं. जिसे विराट कोहली ने लाइक किया था. जैसे ही इंस्टाग्राम यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक देखा, लोगों ने हल्ला मचा दिया. इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है.
कुछ लोगों ने मजाक करते हुए लिखा,”भाभी नाराज हो जाएंगी”, तो किसी ने फिर एल्गोरिदम की गलती बताया.
विराट कोहली के इस लाइक पर खुद क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल भी मजे लेने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने फनी अंदाज में इसे एल्गोरिदम बताया. जिसके बाद इस मामले ने फिर तूल पकड़ लिया.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि विराट कोहली के किसी इंस्टाग्राम लाइक को लेकर इस तरह का विवाद हो रहा है. इससे पहले विराट कोहली ने पंजाबी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक तस्वीर को लाइक कर दी थी. जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि उनको इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसकी सफाई देनी पड़ी. उन्होंने इसे ‘एल्गोरिदम की वजह’ बताया था.
जर्मन-साउथ अफ्रीकन मूल की इंस्टा इन्फ्लुएंसर लिजलैज (LIZLAZ) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर चेहरा हैं. वो भारत में भी आकर आरसीबी को सपोर्ट कर चुकी हैं. इसके साथ-साथ वो ट्रैवेल ब्लॉगर और सिंगर भी हैं. उन्होंने एक बार समोसा-समोसा गाना भी गाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. लिजलैज LIZLAZ_tv नाम से अपना सोशल मीडिया अकाउंट चलाती हैं.
ये भी पढ़ें- MI vs PBKS: डिकॉक का तूफानी शतक, मुंबई ने बनाया 195 रन का मजबूत स्कोर
हालांकि लिजलैज की बोल्ड तस्वीर पर विराट कोहली का लाइक अब सोशल मीडिया पर एक मीम ट्रेंड बन चुका है. लोग इसपर अलग-अलग तस्वीर और वीडियो बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…