खेल

विराट कोहली ने 500वें मुकाबले में बनाया खास रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने 5वें खिलाड़ी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी ने उनके करियर के 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाल मचा दिया है. कोहली ने टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मुकाबले में 87 रनों की अहम और ऐतिहासिक पारी खेली है. हालांकि, वे अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 76वें शतक से मात्र 13 रन दूर हैं. इन 87 रनों के साथ विराट विश्व के उन टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं. इनमें टॉप पर मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर हैं.

Virat Kohli ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं 25,548 रन

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जारी है. कोहली इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वे अभी 161 गेंदों में आठ चौकों की मदद से कुल 87 रन बना चुके हैं. विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मुकाबला खेल रहे हैं. विराट एक ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाए हो. इसके साथ ही वे जैक्स कैलिस को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी भी बन गए हैं.

विराट कोहली ने इस पारी में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- भारत – 34,357
कुमार संगकारा- श्रीलंका- 28,016
रिकी पोंटिंग- ऑस्ट्रेलिया- 27,483
महेला जयवर्धने- श्रीलंका- 25,957
विराट कोहली- भारत- 25,548

ये भी पढ़ें- जयपुर और मणिपुर में तड़के सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर- भारत- 13,492
महेला जयवर्धने- श्रीलंका- 9,509
जैक्स कैलिस- दक्षिण अफ्रीका- 9,033
ब्रायन लारा- वेस्टइंडीज- 7,535
विराट कोहली- भारत- 7,097

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

12 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

21 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago