देश

Manipur Violence: ऐसी घटना मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी, हिंसा से लोग डरे हुए हैं- राज्यपाल अनुसईया उईके

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. हर तरफ इसकी निंदा हो रही है और लोगों में आक्रोश है. महिलाओं के साथ हुई इस हैवानियत पर सुप्रीम कोर्ट से लेकर पीएम मोदी तक ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं इस घटना पर राज्यपाल अनुसईया उइके ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य में लगातार हो रही हिंसा से लोग डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना इससे पहले कभी नहीं देखी. इतनी आसानी से यहां शांति बहाल नहीं हो सकती है. सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए.

“ऐसी घटना मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी”

राज्यपाल अनुसुईया उईके ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को खत्म करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना होगा. ये मामला इतनी जल्दी शांत नहीं होगा. यहां पर दो समुदायों के बीच में हिंसा हो रही है. इसलिए जबतक आपस में बातचीत नहीं होगी तब तक शांति बहाल होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. उन्होंने कहा, “ऐसी घटना मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी. यहां के लोगों का दुख-दर्द देखकर काफी पीड़ा होती है.

हिंसा को रोकने के लिए जल्द कोई रास्ता निकालना होगा

राज्यपाल ने आगे कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि प्रदेश में हिंसा कब रुकेगी, शांति कब बहाल होगी. कई महीने से जारी हिंसा में तमाम घर जल गए हैं. कई लोग मारे जा चुके हैं. आखिर ये सब कब तक ऐसे ही चलता रहेगा. इसके लिए हमें जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालना होगा. जिससे हिंसा को रोकी जा सके.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम बीरेन सिंह बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार राज्य में शांति बहाल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है. राज्य में हो रही हिंसा को रोकने के लिए अलग-अलग समुदायों, सिविल सोसायटी संगठनों और धार्मिक नेताओं से भी सरकार बात कर रही है. उन्होंने कहा कि समुदायों के बीच जो गलतफहमी है उसे दूर किया जा सकता है. जिससे दोबारा राज्य में शांति स्थापित हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago