खेल

विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच से पहले की भावनाओं को किया याद, कही ये बात

Virat Kohli: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का वैश्विक चेहरा हैं और वह आगामी टी 20 विश्व कप में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. आगामी प्रतियोगिता से पहले कोहली ने याद किया कि 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना विश्व कप पदार्पण करने से पहले उन्होंने कैसा महसूस किया था.

कोहली ने अपनी भावनाओं को किया याद

स्टार बल्लेबाज ने अपना विश्व कप पदार्पण धमाकेदार अंदाज में किया था और वीरेंदर सहवाग के साथ 203 रन की साझेदारी की थी. इसके साथ ही वह अपने विश्व कप पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए. उन्होंने 83 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाये और टीम इंडिया के स्कोर को 370 रन तक ले गए जिससे भारत ने यह मुकाबला 87 रन से जीता था.

डेब्यू मैच से पहले नर्वस था- कोहली

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,”यह ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ था. मेरा पहला मैच था और मैं नर्वस था, मैं झूठ नहीं बोलूंगा. जब आप विश्व कप में उतरते हैं तो एक अलग किस्म का रोमांच होता है और मुझे यह महसूस हुआ था. मैं टीम का सबसे युवा सदस्य था और मैं विश्व कप मैच में भारतीय क्रिकेट के सभी महान खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए तैयार था.”

उन्होंने कहा,”मेरे लिए यह निश्चित रूप से एक ऐसा क्षण था जहां मैं मैच में जाने से पहले थोड़ा घबराया हुआ था और निश्चित रूप से पिछली रात भी मैं काफी घबराया हुआ था लेकिन यह एक अच्छा संकेत भी है, क्योंकि आपका शरीर आपको ऐसी स्थिति में प्रवेश करने के लिए तैयार कर रहा है जहां आप सतर्क रहे, आप चीजों को हल्के में नहीं लें. मुझे लगता है कि घबराहट ने मुझे जागरूक रहने, सतर्क रहने और अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में बिल्कुल सटीक होने में मदद की.”

टी20 वर्ल्ड कप विराट के नाम बड़ा रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन किसी से कम नहीं है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 25 पारियों में 1141 रन बनाए हैं और उनका 81.50 का अविश्वसनीय औसत है. संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के तहत भारत 1 जून को अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा.

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, अब तक नहीं पहुंचे विराट कोहली!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

7 seconds ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

30 seconds ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

20 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

33 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

38 minutes ago