खेल

खुल गया विराट कोहली की सक्सेस का राज! गावस्कर ने कवर्स और फ्लिक शॉट्स को बताया ‘रन-मशीन’ की USP

Sunil Gavaskar Reveal Kohli Secret: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कोहली के अनुशासन और समझने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने खेल को किसी भी और लोगों से बेहतर समझता है.

विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे मैच के दौरान 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इस मुकाबले को भारत ने अपने नाम करते हुए तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 135 रनों की पारी खेली. इस मैच में भारत ने 8 विकेट पर 349 रन बनाये. जिसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर सिमट गई.

करिश्माई खिलाड़ी हैं कोहली

विराट कोहली की बैटिंग तकनीक और उनकी समझ पर बात करते हुए सुनील गवास्कर ने कहा कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी किसी भी और के मुकाबले अपने खेल को बेहतर समझता है. वह ऐसा बल्लेबाज है जिसपर भरोसा कर सकते हैं.

सुनील गवास्कर ने कहा कि विराट कोहली उस तरह के बल्लेबाज नहीं हैं जो सीधे धमाका करते हैं. ऐसा कुछ बल्लेबाज कर सकते हैं, लेकिन विराट कोहली अपने खेल को बेहतर जानते हैं. इस बात को वो भी बेहतर जानते हैं कि ये उनकी ताकत नहीं है. उनकी ताकत कवर्स के ऊपर से शॉट मारना, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलना है. हां, वह कभी-कभी स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट के ऊपर से बॉटम-हैंड फ्लिक खेलकर छक्का मारते हैं, यह बैटिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश कोर्ट ने ब्रिटेन की सांसद को 2 साल की सुना दी सजा, शेख हसीना परिवार से क्या है कनेक्शन? जानिए पूरा मामला

शानदार रनिंग बिटवीन द विकेट है कोहली की ताकत

गावस्कर ने कोहली की विकेटों के बीच शानदार रनिंग का जिक्र करते हुए कहा कि विकेटों के बीच रनिंग बहुत जरूरी है. सिंगल्स किसी भी फॉर्मेट में बैटिंग की जान होते हैं. आप सिंगल्स लेते रहें और आपकी पारी चलती रहे. भले ही दूसरे छोर पर बल्लेबाज जल्दी रन बनाना चाहते हों, कोहली टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग करते हैं.

टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

55 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

59 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

59 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

3 hours ago