Sheikh Hasina Corruption Case: बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. पूर्व पीएम शेख हसीना को ढाका की न्यू टाउन परियोजना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है. अदालत ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई है. यहीं नहीं उनकी बहन रेहाना और ब्रिटेन की सांसद भांजी ट्युलिप को 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.
शेख हसीना पर लगातार केस
शेख हसीना को अब तक कुल 26 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. इसके अलावा एक मामले में उन्हें मौत की सजा भी दी गई है. उनके खिलाफ 100 से ज्यादा केस अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं जिनमें नरसंहार, पद का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप शामिल है.
सत्ता जाने के बाद भी सक्रिय
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अगर हसीना सत्ता से हटने के बाद ढाका छोड़ देतीं तो शायद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती लेकिन सत्ता गंवाने के बाद भी वो राजनीति में सक्रिय रहीं जिसे लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.
ट्यूलिप की सजा से हड़कंप
ट्यूलिप सिद्दीकी को मिली सजा ने सियासी हलचल तेज कर दी है. ब्रिटेन में उनकी पार्टी की सरकार है और वे सांसद हैं. ट्यूलिप ने हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया था. उनका कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज केसों में कोई ठोस सबूत नहीं है और उन्हें सुनवाई का मौका भी नहीं दिया जा रहा है.
ब्रिटेन के वकीलों का विरोध
ट्यूलिप को लेकर ब्रिटेन के 5 मशहूर वकीलों ने बांग्लादेश सरकार को पत्र लिखकर विरोध जताया था. उनका कहना है कि जिस तरह से ट्यूलिप को निशाना बनाया जा रहा है वह सरासर गलत है.
साफ शब्दों में कहे तो कुल मिलाकर, शेख हसीना और उनके परिवार पर लगातार हो रही कानूनी कार्रवाई ने बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

