खेल

रिंकू सिंह बीच सड़क पर चलते हुए युजवेंद्र चहल के लिए क्या करने लगे? Video वायरल

Rinku Singh Viral Video: टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका में है, जहां 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत होगी. इससे पहले भारत ने टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रर्शन किया. वहाइट बॉल सीरीज में रिंकू सिंह भी भारतीय टीम काहिस्सा थे. दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज एक-एक की बराबरी पर खत्म हुई थी, वहीं वनडे टीम में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच में रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी की और एक विकेट भी चटकाए. लेकिन फिलहाल उनके एक वीडियो को लेकर बात छिड़ी है.

रिंकु सिंह का वीडियो वायरल

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं. वीडियो में उनके साथ स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी नजर आ रहे हैं. वैसे तो रिंकू सिंह वनडे सीरीज के बाद भारत लौट आए हैं लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो साउथ अफ्रीका का ही लग रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि रिंकू सिंह और कुलदीप यादव सड़क पर चल रहे हैं. तभी युजवेंद्र चहल पीछे से रिंकू को कुछ कहते हैं और वो उस पर मस्ती करने वाले अंदाज में रिएक्ट करते हैं. कुछ ऐसा ही कुलदीप यादव के साथ भी होता है. दोनों खिलाड़ी का रिएक्शन एक ही जैसा होता है. युजी चहल का बनाया ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- ODI WC के फाइनल में हार पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘दिल तोड़ने वाली…’

साउथ अफ्रीका में रिंकू का शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में टी20 और वनडे में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किए थे. टी20 सीरीज के दो मैचों में रिंकू सिंह ने 82 रन बनाए थे. वह इस सीरीज में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. वहीं कुलदीप यादव ने 2 मैचों में 6 विकेट झटके थे. जबकि, वनडे सिरीज में रिंकू सिंह ने दो मैचों में 1 विकेट लिए और 55 रन बनाए थे. कुलदीप यादव को वनडे सीरीज में एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago