दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
Ram mandir Inauguration: अयोध्या राम मंदिर में काफी लंबे अरसे के बाद भगवान राम विराजमान होने वाले हैं. लोग काफी बेसब्री से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं. देशभर से साधु-संत वहां पहुंचने वाले हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता वहां मौजूद रहने वाले हैं. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनवाने का श्रेय पीएम मोदी को जाता है. 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही आएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. जगद्गुरु ने कहा कि अभी मथुरा और काशी बाकी है. इसके साथ उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन को सुखद समय बताया है.
जगद्गुरु ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण उतना ही सुखदायक है जितना भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या लौटे थे. जितनी खुशी उस समय अयोध्यावासियों को हुई थी. उतनी ही खुशी मुझे अब हो रही है. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है और मैं वहां जाऊंगा. राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी को जाता है. जब तीन नदियां मिलती हैं तब प्रयागराज बनता है. हमने भगवान राम के लिए तमाम आंदोलन किए हैं. इसमें तमाम साधु संत शामिल हैं. देश में हिंदुओं के लिए अच्छा काम हो रहा है. अभी अयोध्या का काम पूरा हुआ है, मथुरा और काशी बाकी है. कोर्ट कहेगा तो हम मथुरा और काशी लेकर रहेंगे.
जगद्गुरु ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी को कोई ज्ञान नहीं हैं. उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि भगवान का हैं ही नहीं, विपक्ष को पहले ये समक्ष क्यों नहीं आया. उन्हें अब क्यों समझ आ रहा है. कांग्रेस ने उस समय हमारा साथ क्यों नहीं दिया. तब हमारे पर कांग्रेस पार्टी ने डंडे क्यों चलवाए. मुलायम सिंह ने क्यों हमारा खून बहाया. इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ताले खुलवाए थे. उससे क्या होता है. राजीव ने केवल लॉलीपॉप दिया था. लेकिन हमें तो मंदिर चाहिए था.
इसके बाद जगद्गुरु ने बालासाहेब ठाकरे की तरीफ करते हुए कहा कि हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वह अयोध्या आएंगे तो उन्हें आने दीजिए. उन्होंने सब चौपट कर दिया है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…