खेल

ऑस्ट्रेलिया के किस दिग्गज खिलाड़ी ने Jasprit Bumrah को पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया?

मेलबोर्न- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah अपनी सटीक यार्कर के लिए विश्वव क्रिकेट में जाने जाते है.बुमराह की गेंदबाजी का लोहा दुनिया मानती है. उनकी धारदार गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज परेशान होते नजर आते है. दुनिया के महान खिलाड़ी बुमराह की गेंदबाजी  की जमकर प्रशंसा करते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वा ने बुमराह को अपनी टीम में शामिल किया है.

पिछले 5 सालों से भी अधिक समय से बुमराह भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ रहे हैं. एशिया कप में भारतीय गेंदबाजी में बुमराह के ना होने से काफी कमी महसूस की गई. चोट के चलते वो टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन वो अब पूरी तरह से ठीक होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई 3 टी20 सीरीज में वापसी कर चकु हैं. बुमराह की गेंदबाजी का लोहा दुनिया मानती है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मार्क वा ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया के अपने पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है.

टी20 वर्ल्ड कप में कमाल दिखाएंगे बुमराह

ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर अगले महीने 16 अक्टूबर से टी20 विश्वव कप का आगाज होना है. इसी के चलते सभी टीमें अपनी तैयारियिों में लगी हुई हैं. हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शानदार जीत दर्ज की. इस सीरीज में Jasprit Bumrah ने चोट के बाद टीम में वापसी की है. बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज है. खासकर डेथ ओवरों में उनकी सटीक यार्कर टीम को मैच जीताने में बहुत ही उपयोगी साबित होती है. हालांकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में अपनी लय में नजर नहीं आए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मार्क वा को पूरा भरोसा है कि जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाएंगे. बुमराह की तारीफ करते हुए मार्क ने कहा कि “वह सभी फॉर्मेट के लिए एक शानदार गेंदबाज हैं उन्हे  टी 20 मुकाबलों में विकेट निकालने की कला बखूबी आती है. वह शुरूआती ओवरों के अलावा डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं.” 1999 में विश्वव कप विजेता ऑस्टेलियाई टीम के अहम खिलाड़ी रहे दिग्गज बल्लेेबाज मार्क वा ने अपने पांच सर्वश्रेष्ट  टी20 खिलाड़ियों मेें भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चुना है.

 

मार्क वा के 5 शीर्ष खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह- भारत

शाहीन शाह आफरीदी- पाकिस्तान

राशिद खान-  अफगानिस्तान

ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया

जोस बटलर- इंग्लैंड

आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago