नवीनतम

Apple न्यूज फीड हैक होने के बाद Fast कंपनी ने Website बंद कर दी

सैन फ्रांसिस्को – एक हाई-प्रोफाइल मीडिया फीड हैकिंग में, यूएस-आधारित बिजनेस समाचार प्रकाशन फास्ट कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसकी कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (cms) को हैक कर लिया गया है. और दो अश्लील और नस्लवादी नोटिफिकेशन्स उपयोगकर्ताओं को उनके Apple न्यूज अलर्ट के रूप में भेजी गई. Apple ने तुरंत कार्रवाई करते हुए Fast कंपनी के चैनल को अपने मंच पर डिजेबल कर दिया. प्रकाशन ने अपनी Website को हटाने के बाद एक ट्वीट में बताया”मैसेज निंदनीय हैं और फास्ट कंपनी की सामग्री और लोकाचार के अनुरूप नहीं हैं.

प्रकाशनों ने बताया कि यह स्थिति की जांच कर रहा है और “फीड को निलंबित कर दिया है और Fast कंपनी डॉट कॉम को बंद कर दिया है जब तक कि हम निश्चित नहीं हो जाते कि समस्या हल हो गई है. Apple ने एक ट्वीट में कहा कि ‘Fast कंपनी ने एक अविश्वसनीय रूप से आक्रामक अलर्ट भेजा गया, उसे हैक कर लिया गया था. Apple न्यूज ने अपने चैनल को डिजेबल कर दिया है.

हैकर्स ने फास्ट कंपनी की Website के गायब होने से पहले एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने इसे हैक कर लिया है और ये सब हुआ उस पासवर्ड से जिसे लोगों के साथ शेयर किया गया था. प्रकाशन ने स्पष्ट किया कि इसकी ‘कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (cms)  मंगलवार शाम को हैक कर ली गई, जिसने हमारे Apple समाचार अलर्ट को प्रभावित किया.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

47 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

54 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago