देश

अखिलेश बोले- BJP को हराने की ताकत सिर्फ सपा के पास,मौका मिला तो देश की सियासत बदल देंगे

लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 और 2022 के प्रयोग से हम समाजवादी जान गए कि BJP को कोई हरा सकता है, तो वो सिर्फ सपा ही है.

BJP ने झूठ बोलकर सरकार बनाई

उन्होनें कहा कि 2019 में समाजवादियों ने बाबा साहब के सिद्धांतों के साथ BJP को लोकसभा सीटें हराई थी. हम सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुए लेकिन हमारी सीटें जरूर बढ़ीं. फिर हमने 2022 का चुनाव लड़ा था. इसमे सपा की सीटें दो गुना हो गई, यह सब समाजवादियों के कारण हुआ. इसमे हमने समान विचारधारा वालों के साथ मिलकर गठबंधन तैयार किया. उसका नतीजा भी अच्छा रहा मुझे खुशी है कि अभी तक का सबसे ज्यादा वोट इस चुनाव में हमें मिला था. सपा की सीट भी दोगुनी हो गई थीं. जीते भले ही नहीं मिली, लेकिन कह सकता हूं कि 2019 और 2022 के प्रयोग से हम समाजवादी जान गए कि BJP को कोई हरा सकता है तो वो सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है. अखिलेश ने कहा कि हम देश की राजनीति को बदल देंगे. आगे उन्होनें कहा कि BJP ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है.

BJP सरकार में लूट

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से दूर करेंगे. साथ ही कहा कि सपा सरकार ने जो काम किया था BJP उससे आगे कुछ भी नहीं कर पाई है. उन्होंने अपने भाषण में मेट्रो निर्माण और नदियों की सफाई आदि का मुद्दा भी उठाया. अखिलेश ने कहा कि गंगा सफाई के नाम पर BJP सरकार में लूट हो रही है. सपा सरकार में किसानों ने जमीन अधिग्रहण का कभी विरोध नहीं हुआ था. किसानों को 3 गुना तक मुआवजा दिया जाता था. देश का सबसे बढ़िया आगरा एक्सप्रेस-वे सपा ने बनाकर दिया है. फिर BJP सरकार ने इसी एक्सप्रेस-वे पर सुखोई उतारे थे. मेट्रो सबसे पहले यूपी में हमने चलाई थी. इन लोगों ने सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग किया है.

अखिलेश यादव BJP पर निशाना साधते हुए बोले कि सरकारी नौकरियों में बहुजन मिले आरक्षण से सरकार छेड़छाड़ कर रही है ताकि सरकारी संस्थाएं ध्वस्त हो जाए और निजीकरण हो जाए. BJP सबसे बड़ी धोखेबाज, झूठी और षडयंत्रकारी पार्टी है. हर चुनाव में जनता को धोखा देने के लिए नए-नए झूठ गढ़ती है. हर बार नया जाति और वर्ग उसके निशाने पर है. BJP नफरत और बदले की भावना से काम करती है.

BJP संविधान का पालन क्यों नहीं करती

सपा सम्मेलन के नवें सम्मेलन में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया. सपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि BJP का यह कृत्य लोकतंत्र के लिए चुनौती है. BJP ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है. BJP संविधान का पालन क्यों नहीं करती हैं? BJP ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है. आम जनता को धोखा दिया जा रहा है। जनता अब जागरूक हो रही है ओर उसे यह भरोसा हो चला है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही उसके हित सुरक्षित रह सकते हैं.

–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago