खेल

कौन हैं जय मूंदड़ा? जिसके तूफान में उड़ गए भारत के 11 खिलाड़ी, आयरलैंड से हार के बाद श्रेयस की कप्तानी पर लगा सबसे बड़ा दाग

IND vs IRE: 28 जून 2026 का दिन किसी भी क्रिकेट फैन के लिए एक बड़े झटके की तरह गुजरा. रविवार को आयरलैंड के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम अपना दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेलने के लिए उतरी. दो मैचों की सीरीज में आयरलैंड पहला मैच जीतकर अपना दबदबा बना चुका था और इस बार भारत के सामने एक बड़ी चुनौती थी. शाम 5:30 बजे हुए टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गेंदबाजी का फैसला लिया. ऐसा लग रहा था कि पहले मैच के बाद टीम पूरी तरह जीत के लिए तैयार है, लेकिन जो हुआ, वह इसका पूरा उलटा था.

आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रनों का एक सामान्य सा लक्ष्य भारत को दिया. जब तक भारतीय टीम मैदान पर नहीं उतरी थी, तब तक ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए यह चेज काफी आसान होगा. लेकिन जैसे-जैसे विकेट बिखरते गए, वैसे-वैसे भारतीय फैंस की उम्मीदों पर भी पानी फिरता गया. हालांकि, इन गिरते विकेटों और उम्मीदों के टूटने का कारण भारतीय मूल के एक खिलाड़ी थे, जो आयरलैंड के तेज गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के सामने दीवार की तरह खड़े थे. आइए जानते हैं कौन हैं जय मूंदड़ा, जिसके तूफान में उड़ गए भारत के 11 खिलाड़ी.

कौन हैं जय मूंदड़ा?

राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा आयरलैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं (Who is Jai Moondra), जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाई है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आयरलैंड की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ. साल 2024 में उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला किया और डबलिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ गए. घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई.

जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने अपनी तेज गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीता. साल 2023 में उन्होंने अपने क्लब को प्रतिष्ठित आयरिश सीनियर कप जिताने में अहम भूमिका निभाई, जबकि 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिलने के बाद उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खुल गए. हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार जीता और साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और सही समय पर लिया गया फैसला किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकता है.

सीरीज में शानदार प्रदर्शन

जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और खास तौर पर संजू सैमसन को दोनों मुकाबलों में पहली ही गेंद पर आउट कर बड़ा झटका दिया. पहले मैच में जय ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि दूसरे मुकाबले में 3.5 ओवर की गेंदबाजी में 3 खिलाड़ियों को आउट किया. पूरी सीरीज में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया.


ये भी पढ़ें: 1 रन से हारा भारत, पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज


श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर चस्पा हुआ काला दाग?

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 इंटरनेशनल के लगभग 20 साल के इतिहास में पहली बार आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा. अगर भारत-आयरलैंड के मुकाबलों की बात करें, तो रविवार (28 जून) को खेले गए मैच में आयरलैंड ने लगभग 17 साल बाद भारत के खिलाफ अपनी पहली सीरीज जीती. बता दें कि इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पहली बार टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. पहला मैच 34 रनों से हारने के बाद भारत दूसरा मैच भी हार गया और पूरी सीरीज गंवा दी. आयरलैंड से मिली हार के बाद ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी की पारी शुरू होने से पहले ही एक काला दाग उनके करियर पर चस्पा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

17 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

21 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago