खेल

आज से महिला एशिया कप का आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल और कहां देखें लाइव

Women’s Asia Cup 2026:  महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक महिला एशिया कप 2026 का आगाज आज यानी 28 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है.टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण है और इसमें एशिया की आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी.प्रतियोगिता का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे.

भारत सबसे सफल टीम, श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन

महिला एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का दबदबा रहा है.भारत ने अब तक सात बार खिताब अपने नाम किया है और वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है.बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार यह ट्रॉफी जीती है.2024 के फाइनल में भारत को हराकर श्रीलंका ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था, इसलिए इस बार वह डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा. महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी.शुरुआती चार संस्करण 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे.2012 से टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है.2026 का संस्करण भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.

दो ग्रुप में बांटी गईं आठ टीमें

इस बार आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को जगह मिली है.ग्रुप चरण में हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों से भिड़ेगी.दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

30 अगस्त को थाईलैंड से भिड़ेगा भारत

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी.इसके बाद 3 सितंबर को भारत का सामना हांगकांग चीन से होगा.ग्रुप चरण में भारत का सबसे बड़ा मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.तीनों मुकाबले दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम घोषित, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिला वनडे में मौका

13 सितंबर को होगा फाइनल

ग्रुप चरण के बाद 10 और 11 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे.इसके बाद 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला होगा.इस तरह 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे.

टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.वहीं मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

8 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

55 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago