Bharat Express DD Free Dish

चाय से मिठाई तक सब महंगा, 1 सितंबर से मुंबई में दूध के दाम में होगा बंपर इजाफा

Mumbai Milk Price Hike: मुंबई में एक सितंबर से दूध की कीमतें बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगी. पहले दूध 93 रुपये में मिल रहा था.

Milk to become costlier in Mumbai from September 1.

मुंबई में एक सितंबर से दुध होगा महंगा

Mumbai Milk Price Hike: मुंबई में त्योहारों की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगे झटके के साथ होने जा रही है. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में भारी इजाफा कर दिया गया है. इस फैसले का सीधा असर हर परिवार के मासिक बजट पर पड़ेगा. त्योहारों की तैयारियों के बीच रसोई का खर्च और ज्यादा बढ़ने वाला है.

कब से नई दरें होंगी लागू?

एक सितंबर 2026 से मुंबई में दूध की कीमतें सीधे 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं. पहले जहां दूध 93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, अब लोगों को 102 रुपये चुकाने होंगे. उत्पादकों ने साफ किया है कि यह नई दरें 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी. यानी पूरे त्योहारों और सर्दियों के दौरान मुंबईकरों को महंगे दूध के साथ ही गुजारा करना होगा.

चारे की कीमतों ने बढ़ाया संकट

दूध महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण पशुओं के चारे की कीमतों में आई तेजी है. डेयरी मवेशियों की लागत लगातार बढ़ रही है और चारा जैसे अनाज, तूर चुनी और चना चुनी के दामों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे दूध उत्पादन की कुल लागत काफी बढ़ गई है.

उत्पादकों की मजबूरी

दूध उत्पादकों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत ने उन्हें आर्थिक संकट में डाल दिया था. खली और अन्य पशु आहार महंगे होने से उनका रोजाना का खर्च बढ़ गया. ऐसे हालात में बाजार में टिके रहने के लिए कीमतें बढ़ाना उनके लिए मजबूरी बन गई. हालांकि इस फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-‘हमें तिब्बत जाने दो’, सद्गुरु की चीन से भावुक अपील, कैलाश यात्रा से लौट रहे 80 श्रद्धालु लापता

आम लोगों पर असर

त्योहारी सीजन में दूध जैसी बुनियादी जरूरत का महंगा होना हर घर के बजट को बिगाड़ देगा. मिठाई और अन्य पकवानों की लागत भी बढ़ जाएगी. मुंबई के लोग अब त्योहारों की खुशियों के साथ-साथ महंगाई का बोझ भी उठाने को मजबूर होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read