खेल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, महिला वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टेंशन

Women T20 World Cup 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, और क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं. दोनों टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी, जो टूर्नामेंट का एक हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार दोनों टीमों का यह पहला ही मैच एक-दूसरे के खिलाफ होगा, जिससे रोमांच और भी बढ़ गया है.

लेकिन भारत से भिड़ंत से पहले ही पाकिस्तान महिला टीम के लिए हालात अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं. अपने पहले ही वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान को स्कॉटलैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. डर्बी में खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने भी खेल में दखल दिया, लेकिन उससे पहले ही स्कॉटलैंड ने मजबूत पकड़ बना ली थी. स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रनों की पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन तक पहुंचा दिया.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज सिर्फ 50 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम संभल ही नहीं पाई और स्कोर 60 रन के आसपास पहुंचते-पहुंचते पांचवां विकेट भी गिर गया. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 41 रन से हार झेलनी पड़ी. यह हार पाकिस्तान के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े कर रही है.

पिछले रिकॉर्ड भी चिंता बढ़ाते हैं

अगर पाकिस्तान महिला टीम के पिछले प्रदर्शन की बात करें तो स्थिति और भी गंभीर नजर आती है. पिछले ढाई साल में टीम ने सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है, वो भी जिम्बाब्वे जैसी टीम के खिलाफ. पिछले चार महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाई है. ऐसे में टीम की निरंतरता और प्रदर्शन दोनों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

अब सबसे बड़ी चुनौती 14 जून को भारत के खिलाफ आने वाली है. भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से हाई प्रेशर और हाई एक्साइटमेंट वाला होता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के लिए यह मैच आसान नहीं माना जा रहा.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत की शानदार जीत, 300 रनों से अफगानिस्तान को किया पस्त

आगे क्या होगा?

सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान महिला टीम इस वर्ल्ड कप में वापसी कर पाएगी या फिर उसका संघर्ष जारी रहेगा? और क्या 10 साल से भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत का इंतजार इस बार भी खत्म नहीं होगा? क्रिकेट फैंस को अब 14 जून का इंतजार है जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी और एक बार फिर इतिहास लिखने की कोशिश करेंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago