India Women’s Cricket Team: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम कल यानी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. टीम के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी ने डिनर का आयोजन किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने वाली यह टीम मुंबई से एक स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी है. टीम की खिलाड़ी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री से मिलेंगी.
दिल्ली रवाना होने से पहले, टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि टीम जल्द ही तय करेगी कि वे प्रधानमंत्री मोदी को यादगार तौर पर क्या गिफ्ट देंगी – एक ऑटोग्राफ्ड जर्सी या बैट.
वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी थी. उन्होंने भारतीय टीम के अद्भुत कौशल, आत्मविश्वास, असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा था कि यह जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी.
यह मुलाकात भारतीय महिला क्रिकेट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और भी खास बना देगी.
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…