Inzamam UL Haq Resigned: पाकिस्तान का प्रदर्शन भारत में खेले जा रहे विश्व कप 2023 में बेहद खराब रहा है. पाकिस्तानी टीम शुरुआती दो जीत के बाद लगातार चार अहम मुकाबले हार चुकी है. इसके चलते उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें तक खत्म हो चुकी हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अपने प्लेयर्स की यह हालत देख गुस्से में हैं. टीम के कप्तान बाबर आजम से लेकर खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नए भूचाल की खबर आई है. बोर्ड के मुख्य टीम सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
बता दें कि पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर मुल्क में गुस्सा बढ़ रहा है. इस मुद्दे पर हो रही चर्चा में बोर्ड से लेकर टीम मैनेजर्स तक पर सवालों के बाण चल रहे हैं. बोर्ड में जारी आरोप प्रत्यारोप के बीच चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक पर भी सवाल खड़े हुए, क्योंकि उन्होंने बाबर की सेना को वर्ल्ड कप में जाने की हरी झंडी दिखाई थी. नतीजा ये कि इंजमाम ने पहले ही अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें-World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये दो कमजोरियां
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद सबसे पहले सवाल टीम के कप्तान बाबर आजम पर उठे. शोएब अख्तर से लेकर शाहिद अफरीदी तक, टीम के मौजूदा कप्तान के फैसले लेने की क्षमता पर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्सृ सवाल उठने लगे हैं. इतना ही नहीं, क्रिकेट फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के काम करने के तरीकों से लेकर उनकी क्रिकेट को लेकर परख पर सवाल उठाने लगे हैं. टीम के कोच के सेलेक्शन को लेकर भी पाकिस्तानी फैंस सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड में कई बहुत बड़े बदलाव होते हुए दिखेंगे.
अभी वर्ल्ड कप के पूरे मैच नहीं हुए हैं, और पाकिस्तान को अभी तीन अहम मुकाबले खेलने हैं. इससे पहले ही टीम की कप्तानी बाबर आजम ले छीनने के सुझाव मिलने लगे हैं. कई पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट्स तो अभी से ही नए कप्तान को लेकर अलग-अलग प्लेयर्स के नाम सुझाने लगे हैं. ऐसे में संभावनाएं हैं कि बाबर आजम से पाकिस्तान पहुंचते ही कप्तानी की जिम्मेदारी छीन ली जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…